[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket रोहित-हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस खत्म? बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दिया बड़ा अपडेट

रोहित-हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस खत्म? बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दिया बड़ा अपडेट

0
रोहित-हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस खत्म? बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दिया बड़ा अपडेट
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)

Rohit-Hardik Fitness Update: अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत मिल सकती है. भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने संकेत दिए हैं कि दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दोनों सीरीज के लिए फिट हो सकते हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रोहित और हार्दिक को टीम में शामिल किया गया. हालांकि, बीसीसीआई ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद टीम में शामिल किया जाएगा. जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा चल रही है.

क्या बोले सितांशु कोटक?

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारत की बड़ी जीत के बाद बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर सकारात्मक अपडेट दिया. कोटक ने कहा कि मुझे रोहित और हार्दिक की फिटनेस के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन मैंने जो सुना है उसके अनुसार दोनों फिट हो सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वनडे सीरीज से पहले टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों के लिए हल्का ट्रेनिंग सेशन आयोजित कर सकता है.

IPL में चोट से जूझे थे दोनों खिलाड़ी

रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे. वहीं मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या के कुछ मैचों से बाहर रहने की वजह पीठ में ऐंठन और बीमारी बताई थी. हालांकि, आईपीएल सीजन खत्म होने से पहले दोनों खिलाड़ी अपनी टीमों के साथ जुड़ गए थे. रोहित को उनकी फ्रेंचाइजी ने पूरी तरह फिट भी घोषित कर दिया था, लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम की अंतिम मंजूरी का इंतजार बना हुआ है.

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की रिपोर्ट पर नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में दोनों खिलाड़ियों के फिटनेस आकलन पर नजर बनाए हुए है. हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि रोहित और हार्दिक ने वहां रिपोर्ट किया है या नहीं. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे संकेत मिलते हैं कि दोनों खिलाड़ी फिटनेस प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.

13 जून को खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में होगा, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि जायसवाल इस मौके का कितना फायदा उठाते हैं और कोहली कब तक मैदान पर वापसी कर पाते हैं.

भारत की अपडेटेड ODI टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या*, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

यह भी पढ़ें: भारत की रिकॉर्ड जीत के हीरो मानव सुथार, डेब्यू टेस्ट में किसे दिया अपनी सफलता का श्रेय?

Previous article पटना-गया पैसेंजर ट्रेन की सीट पर कपड़े में लिपटी मिली 10 दिन की नवजात बच्ची, यात्रियों ने बचाया
Next article छोटी सी बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, ये 5 सस्ते आइडियाज देंगे उसे मिनी गार्डन जैसा लुक
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel