[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Viral Video: जब बल्लेबाजी छोड़ बांग्लादेश के लिए ‘फील्डिंग’ करने लगे ऋषभ पंत, वीडियो देखेंगे तो छूटेगी हंसी का फव्वारा

Viral Video: जब बल्लेबाजी छोड़ बांग्लादेश के लिए ‘फील्डिंग’ करने लगे ऋषभ पंत, वीडियो देखेंगे तो छूटेगी हंसी का फव्वारा

0
Viral Video: जब बल्लेबाजी छोड़ बांग्लादेश के लिए ‘फील्डिंग’ करने लगे ऋषभ पंत, वीडियो देखेंगे तो छूटेगी हंसी का फव्वारा
India vs England: Rishabh Pant

Viral Video: टीम इंडिया के युवा विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी जीवटता के लिए जाने जाते हैं. भीषण सड़क हादसे के बाद ऐसा माना जा रहा था कि पंत की फिर से क्रिकेट के मैदान में वापसी नहीं होगी, लेकिन उन्होंने न केवल वापसी की बल्कि भारत को अपने दम पर कई मैच जीताए भी. पंत जब प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो विकेट के पीछे से खुब कमेंट्री करते हैं. बल्लेबाजी के दौरान भी वो ऐसा कुछ कर जाते हैं, जिससे क्रिकेट फैन्स के साथ मैदान में मौजूद खिलाड़ी जमकर मजे लेते हैं. सोशल मीडिया में पंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बल्लेबाजी छोड़कर विपक्षी टीम के लिए फील्डिंग सेट करते दिखते हैं. पंत के उस वीडियो को देखकर लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो जा रहे हैं.

पंत के वायरल वीडियो में क्या है खास

सोशल मीडिया पर पंत का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अचानक वो विपक्षी टीम के कप्तान को सुझाव देते हैं कि इस दिशा में एक फील्डर को लगा दो. मजे की बात है कि पंत की बात मानकर विपक्षी टीम ने फील्डर भी लगा दिया. पंत की हरकत को देखकर फैन्स तो मजे ले ही रहे थे, कमेंटेटर भी हंसते हुए कह रहे हैं कि “पंत बता रहे हैं कि इधर एक फील्डर होना चाहिए और गेंदबाज ने फील्डर लगा भी दिया.”

कब और किस मैच का है वीडियो

पंत का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच का है. मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में 19 से 22 सितंबर 2024 के बीच खेला गया था. उस मुकाबले को भारत ने 280 रनों से जीत लिया था. भारत की जीत में पंत की भूमिका अहम रही थी. दूसरी पारी में उन्होंने शानदार 109 रनों की पारी खेली थी. उसी मैच में जब पंत बल्लेबाजी कर रहे थे, तब वो अचानक यह कहते हुए दिखते हैं, अरे इधर आएगा एक, मिड विकेट की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, एक इधर. पंत के उस सुझाव को बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने मान भी लिया था और एक फील्डर लगा भी दिया था.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : उ कइसन होली जउन आपन लोग, आपन माटी संग ना मनाइल जाये : भरत शर्मा व्यास

मैच के बार पंत ने उस घटना पर दी थी अपनी प्रतिक्रिया

मैच खत्म होने पर जब ऋषभ पंत से उस घटना के बारे में पूछl गया कि आखिर उन्होंने विपक्षी टीम की फील्डिंग सेट करने में मदद क्यों कि? उस पर पंत ने कहा था, अजय जडेजा भाई और मैं अक्सर इस बारे में बात करते हैं कि क्रिकेट को कैसे बेहतर बनाया जाना चाहिए. चाहे दूसरी टीम खेल रही हो या अपनी. वहां फील्डर नहीं था, दो फील्डर एक ही जगह खड़े थे. इसलिए मैंने उन्हें सुझाव दिया कि एक फील्डर वहां लगा दें. पंत की बातों को सुनकर पूर्व क्रिकेटर सबा करीम, अजय जडेजा और वहां मौजूद सभी खिलाड़ी हंसने लगते हैं.

Previous article झारखंड का तापमान 39 डिग्री के पार, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो समेत इन जिलों में चल रही लू, इस दिन हो सकती है बारिश
Next article Tej Pratap Yadav: बिना हेलमेट लगाए होली के दिन किसे खोजने निकले तेज प्रताप यादव, देखें Video
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel