[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket AI VIDEO को लोग समझने लगे असली, क्या सही में ऋषभ पंत के शॉट से टूटा ब्रॉडकास्टिंग ड्रोन?

AI VIDEO को लोग समझने लगे असली, क्या सही में ऋषभ पंत के शॉट से टूटा ब्रॉडकास्टिंग ड्रोन?

0
AI VIDEO को लोग समझने लगे असली, क्या सही में ऋषभ पंत के शॉट से टूटा  ब्रॉडकास्टिंग ड्रोन?
ऋषभ पंत शॉट लगाते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)

Rishabh Pant: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लानपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान क्रिकेट मैदान पर एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाली घटना देखने को मिली. भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के एक गगनचुंबी शॉट ने लाइव ब्रॉडकास्टिंग में इस्तेमाल हो रहे ड्रोन को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद कुछ समय के लिए खेल रोकना पड़ा. हालांकि, यह वीडियो पूरी तरह से एआई जेनरेटेड था.

वीडियो में पंत के शॉट से ड्रोन हुआ क्षतिग्रस्त

वीडियो में दिखाया गया कि यह घटना भारतीय पारी के दौरान हुई, जब ऋषभ पंत अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. अफगानिस्तान के गेंदबाज हशमतउल्लाह की एक फ्लाइटेड गेंद पर पंत ने क्रीज से बाहर निकलकर लंबा शॉट खेलने का प्रयास किया. गेंद काफी ऊंचाई तक गई और सीधे मैदान के ऊपर उड़ रहे ब्रॉडकास्टिंग ड्रोन से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि ड्रोन का एक हिस्सा टूटकर मैदान पर गिर गया. जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो में खाली जगह पर गिरा ड्रोन

वीडियो में दिखाया गया कि ड्रोन खाली जगह पर गिरा है. वीडियो देखने से लग रहा था कि ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. लेकिन फिर भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यह वीडियो असली है या नकली, इसकी पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

पंत ने खेली 81 रनों की पारी

ड्रोन से टक्कर की इस घटना के अलावा ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. आईपीएल 2026 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे पंत ने शानदार लय दिखाई और 121 गेंदों पर 81 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. पंत शतक की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे, लेकिन अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए.

भारत ने बनाए 564 रन

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया. भारत के लिए शुभमन गिल ने 126, केएल राहुल ने 100, ऋषभ पंत ने 81, साई सुदर्शन ने 81, वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52, मानव सुथार ने 28, यशस्वी जायसवाल ने 24 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सैफी ने 6 विकेट चटकाए.

यह भी पढें: मानव सुथार का ड्रीम डेब्यू, पहले ही ओवर में अब्दुल मलिक को किया आउट

Previous article श्रद्धा का अद्भुत सफर: साइकिल से केदारनाथ जा रहे दंपती का बिक्रम में भव्य स्वागत
Next article विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज चालू, खगड़िया की सड़कों को मिलेगी राहत? हादसों में कमी की जगी उम्मीद
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel