[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Rishabh Pant: भारत के लिए सबसे तेज पचासा और…ऋषभ की पारियों का रिकॉर्ड आपको भी जानना चाहिए

Rishabh Pant: भारत के लिए सबसे तेज पचासा और…ऋषभ की पारियों का रिकॉर्ड आपको भी जानना चाहिए

0
Rishabh Pant: भारत के लिए सबसे तेज पचासा और…ऋषभ की पारियों का रिकॉर्ड आपको भी जानना चाहिए
Rishabh Pant

Rishabh Pant: भारत के सबसे सफलतम कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) ने भारतीय क्रिकेट को लंबे समय तक संभाल कर रखा था. उनके संन्यास लेने के बाद भारत के लिए विकेट कीपर बैट्समैन के रूप में काफी तलाश की गई. ऋद्धिमान साहा, ईशान किशन, संजू सैमसन और कोना भरत को भारत ने काफी मौके दिए. लेकिन एक नाम जिस पर भारतीय क्रिकेट प्रबंधन ने काफी भरोसा दिखाया वह हैं ऋषभ पंत.

Copy Of Add A Heading 2 6
Rishabh during ipl.

ऋषभ अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी काफी फेमस हैं. कभी मैदान पर लेटे-लेटे उछल कर खड़े होना हो या विकेट के पीछे कमेंट करना या ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन के साथ उनकी बेबी सिटर वाला मजाक. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी शतकीय पारी ने गाबा की पिच पर ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट सीरीज जीती थी. भारत के लिए सबसे तेज पचासा जड़ने का रिकॉर्ड पंत के नाम है, जो उन्होंने 28 गेंद में बनाया था, यह किसी भी विकेट कीपर के द्वारा सबसे तेज अर्द्धशतक है.

ऋषभ के विशेष रिकॉर्ड्स

पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 35 मैच खेले हैं. कई बार नाजुक मौकों पर भारत के लिए तारणहार बनने वाले ऋषभ ने अब तक 60 इनिंग्स में 44.21 की औसत से 2432 रन बनाए हैं. अपने अब तक के टेस्ट कैरियर में कुल 74.14 की स्ट्राइक रेट के साथ भारत के विकेट कीपर बल्लेबाज ने पिछली 15 पारियों में 989 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 4 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ ने पिछली 15 पारियों में 97(118), 89*(138), 8(11), 96(97), 36(26), 50(31), 146(111), 57(86), 46(45), 93(104), 39(52), 109(128), 4*(5), 20(49), 99(105) स्कोर किया है. वे भारत के लिए अब तक 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए काफी सफल रहे हैं.

Rishabh
Rishabh pant behind wickets. Rishabh pant/x

साहसी पंत बेहद नाजुक मौकों पर भी अपनी हिम्मत का परिचय देते हैं. वीरेंद्र सेहवाग के बाद पंत ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने पचासे और शतक के लिए चौकों और छक्कों का ही इस्तेमाल करना चाहते हैं. कई बार यह उनके लिए घातक भी हो जाता है. लेकिन किस्मत भी साहसी लोगों की प्रेयसी होती है. 159 के उच्चतम स्कोर के साथ पंत ने 6 शतक और 11 अर्द्धशतक भी लगाए हैं. ऋषभ के नाम 59 छक्के भी हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज में भी पंत ने 107 मीटर का एक गगनचुंबी छक्का लगाया था. 

विकेट कीपर के रूप में भी ऋषभ काफी कलाबाजियां दिखाते नजर आते हैं. ऋषभ ने अब तक विकेट के पीछे 122 कैच लपके हैं. 14 बार बॉल मारने से चूके बैट्समैन को स्टंप्स आउट करने वाले पंत धोनी के बाद सबसे सफल विकेट कीपर रहे हैं. हालांकि 31 दिसंबर 2022 की रात भयानक हादसे का शिकार हो गए थे. उनके घुटने का ऑपरेशन किया गया. लगभग 2 साल बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी करने के बाद ऋषभ ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर सफल वापसी की. ऋषभ ने अपनी वापसी के बाद कहा कि वे टेस्ट क्रिकेट से ही बिलॉंग करते हैं. 

Previous article सरायकेला में चंपाई सोरेन को चुनौती देने के लिए झामुमो उतार सकता है बड़ा चेहरा
Next article बॉलीवुड के इस पॉपुलर रैपर ने दिखाई अपनी बेटी की पहली झलक, पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग हैं लिंकअप के चर्चे
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel