[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket God’s Plan! रिंकू और तिलक ने जो सोचा-लिखा एकदम वही हुआ, एशिया कप का ये जादू क्या देखा आपने, Video

God’s Plan! रिंकू और तिलक ने जो सोचा-लिखा एकदम वही हुआ, एशिया कप का ये जादू क्या देखा आपने, Video

0
God’s Plan! रिंकू और तिलक ने जो सोचा-लिखा एकदम वही हुआ, एशिया कप का ये जादू क्या देखा आपने, Video
तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने सिद्ध की भविष्यवाणी.

Rinku Singh and Tilak Varma Manifested for Asia Cup 2025 Final: कहते हैं कि जो होना है वो होकर रहेगा. ईश्वर को मानने वाले यह भी कहते हैं कि सारी दुनिया में जो कुछ हो रहा है वह पहले से तय है. एशिया कप भारत जीतेगा, यह नियति ने पहले ही बता दिया था, लेकिन इसे ईश्वर ने नहीं बल्कि तिलक वर्मा और रिंकू सिंह की भविष्यवाणियों ने सही साबित किया. रिंकू सिंह के हाथ पर तो God’s Plan का टैटू भी बना हुआ है. रिंकू सिंह बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि उनके कहे गए शब्द सही हो रहे हैं. उन्होंने इससे पहले आईपीएल में आखिरी ओवर में पांच छ्क्के लगाने वाली बात के बाद एक बार फिर से खुद की कही बात को सिद्ध कर दिया है.  

एशिया कप 2025 के फाइनल से कुछ घंटे पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा कि रिंकू यह मैच खेलेंगे. लेकिन हार्दिक पंड्या की दुर्भाग्यपूर्ण चोट ने बाएं हाथ के बल्लेबाज को भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह दिला दी. उन्होंने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेला था. लेकिन रिंकू ही थे, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच ऐतिहासिक अंदाज में खत्म किया. रिंकू ने हरीस रऊफ की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर चौका मारकर भारत को खिताब जिताया. लेकिन यह नतीजा चौंकाने वाला नहीं था. क्यों? क्योंकि रिंकू ने तीन हफ्ते पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी.

एशिया कप 2025 में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू को भारत को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में जीत के लिए सिर्फ एक रन चाहिए था. उन्हें बस एक गेंद मिली. मिड-ऑन के ऊपर शांत अंदाज में उन्होंने चौका जड़ दिया. मैच के बाद टीवी स्टूडियो में संजना गणेशन ने एक चौंकाने वाली कहानी साझा की. उन्होंने कहा कि रिंकू ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही एक कार्ड पर लिख दिया था कि वह 6 सितंबर को एशिया कप 2025 के फाइनल में विजयी रन बनाएंगे. उनकी यह भविष्यवाणी टूर्नामेंट शुरू होने से कई दिन पहले लिखी गई थी.

वहीं तिलक वर्मा ने भी अपनी बात सही साबित की. फाइनल में नाबाद 69 रन बनाकर भारत की जीत सुनिश्चित की. उन्होंने भी कार्ड पर लिखा था कि वह फाइनल में रन बनाकर भारत को जीत दिलाना चाहते हैं. अपने वादे पर खरे उतरते हुए तिलक ने ऐसे दबाव से भारत को निकाला और जीत दिलाई.

How Rinku Singh And Tilak Varma Manifested And Done Properly 1
God's plan! रिंकू और तिलक ने जो सोचा-लिखा एकदम वही हुआ, एशिया कप का ये जादू क्या देखा आपने, video 3

यह टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर भारत की तीसरी जीत थी. भारत ने इससे पहले पाकिस्तान को ग्रुप और सुपर-4 स्टेज में भी करारी शिकस्त दी थी. फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए, जिसे टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में तिलक वर्मा की साहसी पारी की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर जीता. 

ये भी पढ़ें:-

दुबई में घंटे भर का ड्रामा, कैसे भारत की जीती हुई एशिया कप ट्रॉफी लेकर भाग गए मोहसिन नकवी, जानें पूरी डिटेल

आप पहले कप्तान हैं जिसने ये किया, पाकिस्तानी जर्नलिस्ट के आरोप जैसे सवाल पर कैप्टन सूर्यकुमार का करारा जवाब

Video: अर्शदीप ने तिलक वर्मा के साथ पाकिस्तान के लिए मजे, Asia Cup की जीत के बाद यह वीडियो देख हो जाएंगे लोट-पोट

Previous article Cinnamon Milk Benefits: दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से शरीर को मिलेंगे कई फायदे, जानिए इसे पीने का सही समय
Next article Bihar Election Express: शेखपुरा में मुद्दा बना बाइपास, चौपाल में जनता के सवालों पर पक्ष –विपक्ष में तीखी तकरार
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel