[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket जिस टीम को नहीं समझा काबिल, चैंपियंस ट्रॉफी में उसके प्रदर्शन से गदगद रिकी पोंटिंग, कहा बहुत जल्द जीतेगी ICC ट्रॉफी

जिस टीम को नहीं समझा काबिल, चैंपियंस ट्रॉफी में उसके प्रदर्शन से गदगद रिकी पोंटिंग, कहा बहुत जल्द जीतेगी ICC ट्रॉफी

0
जिस टीम को नहीं समझा काबिल, चैंपियंस ट्रॉफी में उसके प्रदर्शन से गदगद रिकी पोंटिंग, कहा बहुत जल्द जीतेगी ICC ट्रॉफी
चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के प्रदर्शन से गदगद रिकी पोंटिंग.

Ricky Ponting: आईसीसी हॉल ऑफ फेम रिकी पोंटिंग ने हाल ही में संपन्न आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के प्रदर्शन की सराहना की है. न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन फाइनल में भारत से हारकर खिताब जीतने से चूक गए. फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. भारत ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. इस जीत में रोहित शर्मा के तेज अर्धशतक, श्रेयस अय्यर की शानदार पारी और वरुण चक्रवर्ती व कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई.

फाइनल के बाद आईसीसी रिव्यू (ICC Review) के नवीनतम संस्करण में क्रिस्टल अर्नोल्ड से बात करते हुए रिकी पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के प्रदर्शन को सराहा. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि न्यूजीलैंड का अभियान गलत रहा. मुझे लगता है कि उन्होंने एक और शानदार टूर्नामेंट खेला. वे शुरू से अंत तक शानदार रहे. जब भी आप आईसीसी टूर्नामेंट के अंतिम चार की बात करते हैं, तो न्यूजीलैंड का नाम स्वाभाविक रूप से आता है, क्योंकि वे हमेशा ऐसा करते हैं.”

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने माना कि उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को अंतिम चार में नहीं रखा था. उन्होंने कहा, “मैंने इस बार ऐसा नहीं किया क्योंकि मुझे लगा कि पाकिस्तान अपने घर में जीत जाएगा और मुझे लगा कि दक्षिण अफ्रीका भी अच्छा प्रदर्शन करेगा. लेकिन न्यूजीलैंड ने फिर से सभी को गलत साबित किया और फाइनल तक का सफर तय किया.”

सेमीफाइनल और फाइनल में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन

पोंटिंग ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ न्यूजीलैंड के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा, “सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ उनका प्रदर्शन शानदार रहा. आप इससे बेहतर वनडे क्रिकेट का खेल शायद ही देख सकते हैं. पहले बल्लेबाजी करके 360 के करीब रन बनाना, यह चैंपियंस ट्रॉफी के खेल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.”

पोंटिंग ने कहा कि न्यूजीलैंड ने फाइनल में भी बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन वे भारत से ज्यादा दूर नहीं थे. उन्होंने कहा, “वे फाइनल में एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ खेले और वे ज्यादा दूर नहीं थे. भारत ने 49वें या 50वें ओवर में जीत हासिल की. उन्होंने ज्यादा कुछ गलत नहीं किया.”

न्यूजीलैंड के लिए भविष्य की संभावनाएं

पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के आगामी टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड का मौजूदा प्रदर्शन उनके भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है. “न्यूजीलैंड का प्रदर्शन शानदार रहा है. अगर वे इसी तरह खेलते रहे, तो आने वाले समय में वे किसी बड़े आईसीसी खिताब को जरूर जीतेंगे.”

रिकी पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के प्रमुख गेंदबाज मैट हेनरी के प्रदर्शन की भी सराहना की. हेनरी चोट के कारण फाइनल से बाहर थे. उन्होंने कहा, “मैट हेनरी टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उनके बिना भी न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया. अगर वे खुद को वहाँ बनाए रखते हैं, तो यह केवल समय की बात है कि वे (ICC टूर्नामेंट जीतेंगे).”

ग्लेन फिलिप्स के क्षेत्ररक्षण की तारीफ

पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के फील्डर ग्लेन फिलिप्स के क्षेत्ररक्षण की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिलिप्स खेल के तीनों विभागों में शानदार थे, खासकर क्षेत्ररक्षण में. पोंटिंग ने कहा, “अगर आप हाइलाइट्स रील को देखें, तो वह शायद अब किसी से भी बेहतर है. उसने हर्शल गिब्स, एबी डिविलियर्स, एंड्रयू साइमंड्स और पॉल कॉलिंगवुड जैसे महान क्षेत्ररक्षकों के बराबर का खेल दिखाया है. रवींद्र जडेजा भी उनमें से एक हैं.”

पोंटिंग ने फिलिप्स की फुर्ती और चपलता पर बात करते हुए कहा, “उसकी चपलता अविश्वसनीय है. कैच के लिए खुद को लॉन्च करने की उसकी क्षमता, और उनमें से बहुत से एक-हाथ वाले कैच हैं. इसका मतलब यह सिर्फ चपलता नहीं है, बल्कि आपको गेंद को पकड़ने की क्षमता भी होनी चाहिए.”

सबसे बेहतरीन कैच पर पोंटिंग की राय

ऑस्ट्रेलिया के लिए दो विश्वकप जीतने वाले पूर्व कप्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में फिलिप्स के हाइलाइट्स रील से अपना पसंदीदा कैच भी चुना. उन्होंने कहा, “फिलिप्स ने फाइनल में शुभमन गिल का कैच शानदार तरीके से पकड़ा था, लेकिन मुझे लगता है कि कोहली का कैच (भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज में) उससे बेहतर था. मैंने उस कैच को कई बार देखा है. मुझे लगता है कि वह इसे दो हाथों से पकड़ सकते थे, लेकिन उसके कुछ अन्य कैच अविश्वसनीय रूप से अच्छे थे.”

2027 विश्वकप तक भारत खेलेगा 27 वनडे मैच, कब और किन टीमों से होगा मुकाबला जानें फुल शेड्यूल

वेकटेश अय्यर की बजाय अजिंक्य रहाणे क्यों बनाए गए कप्तान? केकेआर के सीईओ ने खुद बताई वजह

Previous article Video: पटना में पीपा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में गिरा ट्रैक्टर, सामने आया हादसे का विडियो
Next article Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम इस दिन होगा जारी, यहां देखें लेटेस्ट जानकारी
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel