[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar RCB vs UPW, WPL 2023: यूपी वारियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा, एलिस हीली ने जड़े 96 रन, देखें तस्वीरें

RCB vs UPW, WPL 2023: यूपी वारियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा, एलिस हीली ने जड़े 96 रन, देखें तस्वीरें

0
RCB vs UPW, WPL 2023: यूपी वारियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा, एलिस हीली ने जड़े 96 रन, देखें तस्वीरें
Undefined
Rcb vs upw, wpl 2023: यूपी वारियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा, एलिस हीली ने जड़े 96 रन, देखें तस्वीरें 10

अनुभवी स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान एलिसा हीली की नाबाद 96 रन की आकर्षक पारी की मदद से यूपी वारियर्स ने डब्ल्यूपीएल में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को 42 गेंद शेष रहते हुए 10 विकेट से करारी शिकस्त दी.

Undefined
Rcb vs upw, wpl 2023: यूपी वारियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा, एलिस हीली ने जड़े 96 रन, देखें तस्वीरें 11

आरसीबी की यह लगातार चौथी हार है जिससे उसके आगे बढ़ने की संभावना को करारा झटका लगा है. वारियर्स ने तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. बाएं हाथ की स्पिनर एक्लेस्टोन ने 13 रन देकर चार और ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 26 रन देकर तीन विकेट लिए जिससे पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी की टीम 19.3 ओवर में 138 रन पर आउट हो गयी.

Undefined
Rcb vs upw, wpl 2023: यूपी वारियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा, एलिस हीली ने जड़े 96 रन, देखें तस्वीरें 12

उसकी तरफ से एलिस पैरी ने 39 गेंदों पर 52 रन बनाये जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल है. उनके अलावा सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने 24 गेंदों पर 36 रन का योगदान दिया. हीली ने 47 गेंदों पर 18 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 96 रन बनाये. देविका वैद्य (31 गेंदों पर नाबाद 36 रन, पांच चौके) ने उनके सहयोगी की भूमिका बखूबी निभायी.

Undefined
Rcb vs upw, wpl 2023: यूपी वारियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा, एलिस हीली ने जड़े 96 रन, देखें तस्वीरें 13

इस साझेदारी से वारियर्स ने केवल 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 139 रन बनाकर मैच को पूरी तरह से एकतरफा बना दिया. हीली ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाकर चौकों की झड़ी लगा दी. पावर प्ले के अंतिम ओवर में उन्होंने श्रेयंका पाटिल पर लगातार तीन चौके लगाये जिससे वारियर्स पहले छह ओवरों में बिना किसी नुकसान के 55 रन बनाने में सफल रहा.

Undefined
Rcb vs upw, wpl 2023: यूपी वारियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा, एलिस हीली ने जड़े 96 रन, देखें तस्वीरें 14

हीली ने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर रेणुका सिंह के एक ओवर में लगातार चार चौके लगाये. इसके बाद उन्होंने एरिन बर्न्स पर पारी का पहला छक्का भी लगाया. उन्होंने पाटिल पर चौका जड़कर अपना स्कोर 95 और टीम का स्कोर आरसीबी के बराबरी पर पहुंचाया. उन्हें शतक पूरा करने के लिए छक्के की जरूरत थी लेकिन उन्होंने एक रन लेकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.

Undefined
Rcb vs upw, wpl 2023: यूपी वारियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा, एलिस हीली ने जड़े 96 रन, देखें तस्वीरें 15

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना केवल चार रन बनाकर राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद पर कवर में कैच दे बैठी. दूसरे छोर पर हालांकि डिवाइन ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया.

Undefined
Rcb vs upw, wpl 2023: यूपी वारियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा, एलिस हीली ने जड़े 96 रन, देखें तस्वीरें 16

न्यूजीलैंड की इस बल्लेबाज ने ग्रेस हैरिस के पहले ओवर में चौके और छक्के से शुरुआत की लेकिन जब वह मंधाना के आउट होने के बाद पैरी के साथ मजबूती से पारी आगे बढ़ा रही थी तभी एक्लेस्टोन की गेंद कट करने के प्रयास में बोल्ड हो गई। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया.

Undefined
Rcb vs upw, wpl 2023: यूपी वारियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा, एलिस हीली ने जड़े 96 रन, देखें तस्वीरें 17

पैरी ने भी अंजली सर्वानी पर दो चौके और गायकवाड पर छक्का जड़कर शुरू में अपने इरादे जतला दिये थे. इससे आरसीबी पावर प्ले में 54 रन बनाने में सफल रहा. पैरी ने 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन इस बीच कनिका आहूजा (आठ) और हीथर नाइट (एक) उनका साथ नहीं दे पाई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel