[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket हिंदी दिवस पर अश्विन ने किया भाषा का अपमान! दिया ऐसा बयान कि सोशल मीडिया पर मचा बवाल

हिंदी दिवस पर अश्विन ने किया भाषा का अपमान! दिया ऐसा बयान कि सोशल मीडिया पर मचा बवाल

0
हिंदी दिवस पर अश्विन ने किया भाषा का अपमान! दिया ऐसा बयान कि सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Ravichandran Ashwin

Ravichandran Ashwin: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन सोशल मीडिया पर लगातार ऐक्टिव हैं. वे हर बात पर अपनी राय दे रहे हैं. वे लगातार चर्चा का भी विषय बने हुए हैं. रिटायरमेंट के बाद उनके पास अपने परिवार और समाज के लिए अब काफी समय है. वे सार्वजिनक कार्यक्रमों में भी भाग ले रहे हैं. इसी तरह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे एक निजी कॉलेज में गए थे, जहां उन्हें स्टेज पर भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन उनके एक बयान के बाद बवाल मच गया. आज 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस है और अश्विन का यह बयान ऐसे समय पर आया है कि लोगों का गुस्सा फूट रहा है. Ravichandran Ashwin comment on Hindi.

दरअसल अश्विन एक प्राइवेट कॉलेज के ग्रैजुएशन समारोह में भाग लेने के लिए गए थे. इसी दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को संबोधित करने के लिए पोडियम पर आए. उन्होंने छात्रों से पूछा कि इंग्लिश भाषा में कितने लोग सुनने वाले हैं, वे चियर करें. इस पर कोई कोई खास रिएक्शन नहीं आया. लेकिन उसके बाद उन्होंने कहा कि यहां पर तमिल भाषा में कौन-कौन सुनना चाहता है. तो इस पर छात्रों ने पुरजोर शोर मचाया. इसके बाद अश्विन ने पूछा कि हिंदी में कौन सुनना चाहेगा, तो इस सवाल पर एक बार फिर सन्नाटा छा गया. इसके बाद अश्विन ने कहा, “हिंदी हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है. हिंदी बस एक आधिकारिक भाषा है.”  

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

अश्विन के इस बयान के बाद उनकी सोशल मीडिया पर खूब किरकिरी हो रही है. सोशल मीडिया भी इस मुद्दे पर दो धड़ों में बंटा नजर आ रहा है. एक तरफ तमिल भाषा के समर्थक हैं तो दूसरी तरफ हिंदी का अपमान करने का आरोप लगाकर उत्तर भारतीय प्रशंसक हैं. लोग उन्हें तरह तरह की सलाह दे रहे हैं. किसी ने लिखा कि यह अनधिकारिक रूप से भारतीय भाषा है, लेकिन जल्द ही आधिकारिक भाषा बन जाएगी. सुचित्रा नाम के यूजर ने लिखा कि हिंदी एक अच्छी भाषा है और इसे आपस में बात करने के लिए लोगों को सिखानी चाहिए. उपेंद्र तिवारी नाम के यूजर ने लिखा कि इसको इतने दिनों से हिंदुस्तान के तरफ से नहीं खेलना चाहिए था. अरे भाई हिन्दी हमारी मातृभाषा है इसका अपमान नहीं कर सकते. आपको बता दें कि तमिलनाडु में हिंदी भाषा को लेकर काफी समय तक विवाद चला था. 

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच में ही ले लिया था संन्यास

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीसरे टेस्ट के बाद बीच सीरीज में ही संन्यास लेकर सबको चौका दिया था. मैच के अगले ही दिन 19 दिसंबर को वे वापस लौट आए थे. उनके संन्यास के पीछे कुछ बड़ी वजहों के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अश्विन ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है. अश्विन भारत के उन दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच में 500 से ज्यादा विकेट लिए हैं. उन्होंने भारत की तरफ से 106 टेस्ट मैचों में शिरकत की, जिसमें उन्होंने 200 पारियों में 24 की औसत से 537 विकेट लिए. अपने टेस्ट करियर में अश्विन ने 37 बार 5 विकेट हॉल लिए, जबकि उनके नाम पर सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने का भी रिकॉर्ड है.

ऐसे कैसे बना दिया कोच? कोई अनुभव नहीं…, मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर पर जमकर निकाली भड़ास  

‘कौन कहता है इंसान नहीं उड़ सकता?’ नाथन स्मिथ के सुपरमैन मोमेंट पर सचिन का मजेदार रिएक्शन, Video

Previous article Video: चिराग पासवान दिल्ली से आते ही राज्यपाल से मिलने पहुंचे, बिहार की राजनीति में क्या चल रहा है?
Next article ‘वी विल कम बैक’ के नारे के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा में शामिल
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel