[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket 2023 विश्व कप के बाद कोच द्रविड़ देना चाहते थे इस्तीफा, फिर रोहित ने कही ये बात और मान गए ‘द वाल’

2023 विश्व कप के बाद कोच द्रविड़ देना चाहते थे इस्तीफा, फिर रोहित ने कही ये बात और मान गए ‘द वाल’

0
2023 विश्व कप के बाद कोच द्रविड़ देना चाहते थे इस्तीफा, फिर रोहित ने कही ये बात और मान गए ‘द वाल’
Rahul Dravid and Rohit Sharma. Image: X

Rohit Sharma on Rahul Dravid: भारत ने 29 जून 2024 को 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता था. 2025 में इस शानदार जीत के 1 साल पूरे हो गए. जीत के जश्न और पहली सालगिरह के मौके पर विश्व विजेता कप्तान रोहित शर्मा ने कोच राहुल द्रविड़ के बारे में एक खुलासा किया है. टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके और वर्तमान में वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने 2023 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद तत्कालीन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से क्या कहा था. अहमदाबाद में खेले गए उस फाइनल में भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने के बावजूद खिताब जीतने में नाकाम रहा. उस मुकाबले में पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को हराया था.

भारत की हार के बाद राहुल द्रविड़ ने कोचिंग पद से हटने की इच्छा जताई थी. लेकिन उस समय के कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें 2024 टी20 वर्ल्ड कप तक बने रहने के लिए मनाया. भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत की सालगिरह पर जियोहॉटस्टार को दिए गए इंटरव्यू में रोहित ने द्रविड़ के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए कहा, “राहुल भाई 2023 वर्ल्ड कप के बाद पद छोड़ना चाहते थे. लेकिन हमने कहा, ‘छह महीने में एक और वर्ल्ड कप है. हम यहां तक आए हैं, एक और कोशिश करते हैं.’ उन्होंने हामी भर दी और मुझे बेहद खुशी है कि उन्होंने ऐसा किया. मुझे पूरा यकीन है कि आज भी उन्हें लगता होगा कि उन्होंने सही फैसला लिया था.”

Image 361
Rahul dravid and rohit sharma.

विश्वकप जीत के बाद हुए चार रिटायरमेंट

राहुल द्रविड़ का भारत के कोच के रूप में अंतिम असाइनमेंट 2024 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रहा, जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता. राहुल द्रविड़ ने 2021 में भारतीय टीम के प्रशिक्षक की जिम्मदारी संभाली थी और तीन साल बाद एक विश्व कप दिलाने के बाद उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के साथ ही संन्यास ( भारतीय टीम के कोच का पद छोड़ा) लेने का फैसला किया. हालांकि राहुल द्रविड़ फिलहाल आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कोच हैं.   

Shefali Jariwala की मौत के बाद, भारतीय क्रिकेटर के साथ डांस का पुराना वीडियो वायरल

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर क्या कहा?

रोहित शर्मा ने बारबाडोस में कप्तान के रूप में आईसीसी खिताब जीतने को अपने करियर का सबसे गर्व का पल बताया. उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह व्यक्तिगत रूप से भी बेहद भावुक पल था. एक क्रिकेटर के तौर पर मेरी पहचान 2007 टी20 वर्ल्ड कप से ही शुरू हुई थी और अब 2024 में फिर से उसी ट्रॉफी को उठाना यह एक तरह से पूरा चक्र पूरा होने जैसा था.”

उन्होंने आगे कहा, “बारबाडोस हमेशा मेरी रगों में बहेगा. यह मेरे क्रिकेट करियर का सबसे गौरवपूर्ण क्षण था. उस ट्रॉफी को उठाना, ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के चैंपियन बनना यह अविश्वसनीय था. मैंने 2007 के उद्घाटन टी20 वर्ल्ड कप में एमएस धोनी की कप्तानी में खेला था और फिर राहुल द्रविड़ के कोच रहते हुए फिर से खिताब जीतना इस पूरी टीम के लिए यह सबकुछ था.” 

रोहित ने आगे कहा, “हम कई बार टूटे हैं. बहुत करीब आकर चूके हैं. इसीलिए यह जीत इतनी खास थी. हमने हर दिन मेहनत और योजनाएं बनाईं और आखिरकार हमने जीत दर्ज की, तो सारी भावनाएं बाहर आ गईं. खासकर युवा खिलाड़ी, जो पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहे थे, उन्हें अहसास हुआ कि इसे जीतना कितना मुश्किल है. कुछ भी हल्के में नहीं लिया जा सकता. यह जादुई था.”

केशव महाराज ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले गेंदबाज

नेट पर हरप्रीत बरार की मौजूदगी ने सभी को चौंकाया, गिल का है इसमें हाथ

‘मेरा बैट किसने तोड़ा?’ नेट पर सिराज ने दिखाया गुस्सा तो हंस पड़े टीम के साथी

Previous article Pisces Monthly Horoscope July 2025: मीन राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें, पढ़ें मासिक राशिफल
Next article Bihar Election: नीतीश कुमार के गृह जिले में खूब गरजे चिराग पासवान, बोले- मेरे बिहार आने से वो घबराये हुए हैं
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel