[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket रहमानउल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास, ODI में भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने

रहमानउल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास, ODI में भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने

0
रहमानउल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास, ODI में भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने
रहमानउल्लाह गुरबाज शतक जमाने के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)

Rahmanullah Gurbaz: अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानउल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. गुरबाज ने सिर्फ 48 गेंदों में शतक जड़कर अफगानिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं.

धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में गुरबाज ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्होंने 51 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा. गुरबाज ने महज 48 गेंदों में शतक पूरा कर अफगानिस्तान क्रिकेट के इतिहास में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया. इससे पहले अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड 72 गेंद में मोहम्मद शहजाद के नाम था. शहजाद ने 2010 में स्कॉटलैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था.

अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे शतक

  • 48 – रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम भारत, धर्मशाला, 2026
  • 72 – मोहम्मद शहजाद बनाम स्कॉटलैंड, अलोवे, 2010
  • 72 – करीम सादिक बनाम नीदरलैंड्स, शारजाह, 2012
  • 85 – नवरोज मंगल बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, 2013
  • 85 – मोहम्मद शहजाद बनाम आयरलैंड, बेलफास्ट, 2019

वहीं इस शतक के साथ गुरबाज भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वनडे में भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है. अफरीदी ने 2005 में महज 45 गेंदों में शतक पूरा किया था.

भारत के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक

  • 45 – शाहिद अफरीदी (PAK), कानपुर, 2005
  • 48 – रहमानुल्लाह गुरबाज (AFG), धर्मशाला, 2026
  • 57 – जेम्स फॉकनर (AUS), बेंगलुरु, 2013
  • 57 – एबी डी विलियर्स (SA), मुंबई WS, 2015
  • 57 – माइकल ब्रेसवेल (NZ), हैदराबाद, 2023

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा 37 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने

Previous article आध्यात्मिक जागृति ही विश्व नव निर्माण का आधार : भगवती दीदी
Next article भू-समाधान पोर्टल पर नियमित अपडेट का निर्देश, शेखपुरा में अतिक्रमण हटाने को लेकर समीक्षा बैठक
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel