[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar रचिन रविंद्र ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

रचिन रविंद्र ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

0
रचिन रविंद्र ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Undefined
रचिन रविंद्र ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने 8

न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी रचिन रविंद्र ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया है. अबतक 9 मैचों की 9 पारियों में उन्होंने 3 शतक और दो अर्धशतक की मदद से कुल 565 रन बना लिए हैं. श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में उन्होंने ऐतिहासिक पारी खेली. उनकी 42 रनों की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया. अपनी शानदार पारी के दम पर रचिन रविंद्र ने दुनिया के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर कर अनोखा रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Undefined
रचिन रविंद्र ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने 9

दरअसल रचिन रविंद्र ने 25 साल से कम उम्र में एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सचिन तेंदुलकर ने 1996 वर्ल्ड कप में कुल 523 रन बनाए थे. उस समय उनकी उम्र 25 साल से कम थी. जब की रचिन रविंद्र अभी केवल 23 साल के हैं और मौजूदा वर्ल्ड कप में उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 565 रन बना लिए हैं.

Undefined
रचिन रविंद्र ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने 10

25 साल से कम उम्र में एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

रचिन रविंद्र – 565 रन – 2023

सचिन तेंदुलकर- 523 रन – 1996

बाबर आजम – 474 रन, 2019

एबी डिविलियर्स – 372 रन, 2007

Undefined
रचिन रविंद्र ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने 11

डेब्यू वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने रचिन रविंद्र

रचिन रविंद्र का यह डेब्यू वर्ल्ड कप है. जिसमें उन्होंने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया है. रविंद्र डेब्यू वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने जॉनी बेयरस्टो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बेयरस्टो ने 2019 में 532 रन बनाए थे. जबकि 2019 में ही बाबर आजम ने 474 रन बनाए थे.

Also Read: India vs New Zealand: सचिन और द्रविड़ के ‘कॉम्बो’ रचिन रविंद्र ने छीनी टीम इंडिया से जीत, भारत से है खास नाता
Undefined
रचिन रविंद्र ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने 12

गोल्डन बैट की रेस में रचिन रविंद्र दिग्गज खिलाड़ियों को टक्कर दे रहे हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रविंद्र दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. जबकि पहले स्थान पर डी कॉक हैं. डी कॉक ने 4 शतकों की मदद से कुल 591 रन बना लिए हैं.

Undefined
रचिन रविंद्र ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने 13

विराट कोहली भी गोल्डन बैट की रेस में

भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी गोल्डन बैट की रेस में लगे हुए हैं. सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली इस समय तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने अबतक खेले गए 8 मैचों की 8 पारियों में 2 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से कुल 543 रन बनाए हैं.

Previous article 450 रुपये में गैस सिलेंडर! पक्का मकान का वादा, जानें मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी के घोषणापत्र की खास बातें
Next article Ayodhya Deepotsav: रामनगरी में त्रेतायुग जैसा नजारा, लाखों दीयों की रोशनी से जगमगाये घाट, बनेगा विश्व रिकॉर्ड
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel