[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket डेब्यू मैच में प्रिंस यादव के साथ हुआ दिल तोड़ने वाला वाकया, विकेट लेकर भी रह गए खाली हाथ; जानिए वजह

डेब्यू मैच में प्रिंस यादव के साथ हुआ दिल तोड़ने वाला वाकया, विकेट लेकर भी रह गए खाली हाथ; जानिए वजह

0
डेब्यू मैच में प्रिंस यादव के साथ हुआ दिल तोड़ने वाला वाकया, विकेट लेकर भी रह गए खाली हाथ; जानिए वजह
प्रिंस यादव साथी खिलाड़ियों के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

Prince Yadav: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में प्रिंस यादव ने डेब्यू किया. भारतीय टीम के लिए पहली बार मैदान पर उतरे 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपने पहले ही मैच के शुरुआती ओवर में इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट हासिल कर लिया था, लेकिन कुछ ही सेकेंड के बाद उनकी खुशी मायूसी में बदल गई.

पहला विकेट समझकर मनाने लगे जश्न

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने नई गेंद प्रिंस यादव को सौंपी. अपने तीसरे ओवर में उन्होंने शानदार शॉर्ट पिच गेंद डाली, जिस पर अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज पूरी तरह चकमा खा गए. बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गुरबाज गेंद को हवा में उछाल बैठे और मिड-ऑन पर खड़े अर्शदीप सिंह ने आसान कैच लपक लिया. कैच पूरा होते ही प्रिंस यादव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. साथी खिलाड़ी उन्हें बधाई देने दौड़ पड़े और ऐसा लगा कि युवा पेसर ने अपने डेब्यू मैच में पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल कर लिया है.

एक सायरन ने बदल दी पूरी कहानी

हालांकि जश्न ज्यादा देर तक नहीं चल सका. खिलाड़ियों की खुशियों के बीच अचानक नो-बॉल का संकेत देने वाला सायरन बज उठा. अंपायर ने जांच के बाद पाया कि गेंद फेंकते समय प्रिंस यादव का अगला पैर क्रीज से थोड़ा आगे निकल गया था. नतीजा यह हुआ कि विकेट रद्द कर दिया गया. जिस बल्लेबाज को पवेलियन लौटना था, उसे जीवनदान मिल गया और साथ ही अगली गेंद पर फ्री-हिट का मौका भी मिला.

डेब्यू मैच में मिला भावुक पल

कुछ क्षण पहले तक पहला विकेट मिलने की खुशी मना रहे प्रिंस यादव को फिर से रनअप लेकर गेंदबाजी के लिए लौटना पड़ा. उनके चेहरे पर निराशा साफ दिखाई दे रही थी. किसी भी युवा गेंदबाज के लिए डेब्यू मुकाबले में पहला विकेट छिन जाना बेहद कठिन पल होता है.

भारत ने बनाए 402 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. हालांकि, पारी की आखिरी गेंद से ठीक पहले टीम ऑलआउट हो गई. कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने तीन साल बाद वनडे क्रिकेट में शतक जड़ते हुए 125 रन की धमाकेदार पारी खेली.

गिल ने 110 गेंदों की अपनी कप्तानी पारी में 22 चौके और दो छक्के लगाए, जबकि ईशान किशन ने 79 गेंदों पर 125 रन बनाते हुए 14 चौके और सात छक्के जड़े. इससे पहले रोहित शर्मा भी अच्छी लय में नजर आए और 48 रन का योगदान देकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई.

यह भी पढ़ें: हवा में लगाई छलांग…कूदकर लपका कैच, आलोचकों के मुंह पर वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तमाचा; देखें VIDEO

Previous article झारखंड में भी लागू हो बिहार जैसा नियम, वोटर लिस्ट चेकिंग पर JMM ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
Next article आपसी विवाद में महिला को लाठी-डंडों से पीटा, फटा सिर; 2 दिन तक FIR नहीं हुई दर्ज, SP ने थानेदार को लगाई फटकार
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel