[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद की होगी छुट्टी, बांग्लादेश से मिली हार के बाद PCB का एक्शन

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद की होगी छुट्टी, बांग्लादेश से मिली हार के बाद PCB का एक्शन

0
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद की होगी छुट्टी, बांग्लादेश से मिली हार के बाद PCB का एक्शन
शान मसूद (फोटो-सोशल मीडिया)

PCB: बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मिली ऐतिहासिक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शान मसूद को कप्तानी से हटाने की तैयारी कर ली है. एक रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान अपने नए टेस्ट कप्तान का ऐलान करेगा.

जियो न्यूज के अनुसार, मोहसिन नकवी की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 कप्तान सलमान अली आगा को शान मसूद की जगह लेने के लिए चुना है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है पाकिस्तान टीम जब जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी, तब सलमान अली आगा नई भूमिका में नजर आएंगे.

शान मसूद की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को मिली हार

शान मसूद की कप्तानी पर बांग्लादेश के खिलाफ लगातार चौथी टेस्ट हार के बाद सवाल उठने लगे थे. पाकिस्तान को घर और विदेशी दौरों पर दो-दो टेस्ट मैच गंवाने पड़े, जिससे टीम के प्रदर्शन पर गंभीर चिंता बढ़ गई. मसूद ने अब तक कप्तान के तौर पर 16 टेस्ट मैचों में केवल चार जीत हासिल की हैं, जबकि 12 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान के इतिहास में इतने या उससे अधिक टेस्ट मैचों के बाद उनसे कम जीत सिर्फ इंतिखाब आलम के नाम दर्ज हैं.

टेस्ट कप्तान के तौर पर पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा मैच

खिलाड़ीकार्यकालमैचजीतहारटाईड्रॉबेनतीजाजीत %
मिस्बाह-उल-हक2010-2017562619011046.42
इमरान खान1982-199248148026029.16
जावेद मियांदाद1980-199334146014041.17
इंजमाम-उल-हक2001-200731111109035.48
वसीम अकरम1993-19992512805048.00
एएच करदार1952-19582366011026.08
बाबर आजम2021-20232010604050.00
मुश्ताक मोहम्मद1976-1979198407042.10
इंतिखाब आलम1969-1975171501105.88
वकार यूनिस1993-20031710700058.82
शान मसूद2023-202616412000

हालांकि, इंतिखाब आलम ने ऐसे दौर में टीम की कप्तानी संभाली थी जब पाकिस्तान क्रिकेट बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था. इसके बावजूद उनकी टीम ने इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ विदेशी सरजमीं पर यादगार ड्रॉ हासिल किए थे.

हार के बाद शान मसूद टीम से हुए अलग

रिपोर्ट के मुताबिक, सिलहट में बांग्लादेश के खिलाफ 78 रन की हार के बाद शान मसूद और उनके टीम के साथियों के बीच बातचीत लगभग खत्म सा हो गया था. टीम के भीतर माहौल काफी तनावपूर्ण बताया गया. यह भी कहा जा रहा है कि वापसी यात्रा के दौरान मसूद ने खुद को टीम से अलग-थलग रखा और अधिकांश समय अपने परिवार के साथ बिताया. रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान और टीम के बीच दूरी बढ़ती नजर आई.

यह भी पढ़ें: महिला क्रिकेट से होगी बंपर कमाई, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान; 10 साल में बदल जाएगी तस्वीर

Previous article कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक
Next article बलिया बेलौन में 132 लीटर विदेशी शराब जब्त
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel