[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket पाकिस्तानी कमेंटेटर रमीज रजा ने इन दो खिलाड़ियों को दी सन्यास लेने की सलाह

पाकिस्तानी कमेंटेटर रमीज रजा ने इन दो खिलाड़ियों को दी सन्यास लेने की सलाह

0
पाकिस्तानी कमेंटेटर रमीज रजा ने इन दो खिलाड़ियों को दी सन्यास लेने की सलाह

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और जाने-माने कमेंटेटर रमीज राजा ने राष्ट्रीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की सलाह दी है. राजा ने सोमवार को कहा, ‘‘इन दोनों क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को सम्मान और इज्जत के साथ छोड़ देना चाहिए.

”वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी खिलाड़ी को लेकर निजी टिप्पणी करने से बचते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने काम के सिलसिले में दोनों खिलाड़ियों से मिला हूं, इसलिए कोई मैं व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचता हूं. इसमें कोई संदेह नहीं है कि दोनों ने इन वर्षों में पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा की है.

लेकिन अब मुझे लगता है कि यह सही समय है जब उन्हें पाकिस्तान टीम को अलविदा कह देना चाहिए.” राजा ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट में किसी पद को पाने की कोई लालच नहीं है इसलिए वह क्रिकेट के मामलों में खुल कर अपनी बात रख सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर वे अभी संन्यास लेते है तो इससे पाकिस्तान क्रिकेट को फायदा होगा.

हमारे पास खिलाड़ियों का अच्छा पूल है और हमें आगे बढ़ना चाहिए.” हफीज और मलिक ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए टीम में वापसी की थी. पूर्व कप्तान 39 साल के हफीज ने कहा है कि आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे जबकि 38 साल के मलिक ने अपनी योजना का खुलासा नहीं किया है. मलिक ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गये एकदिवसीय विश्व कप के बाद संन्यास ले लिया था.

Previous article कोरोना वायरस : एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के दावों के बीच देश में बड़ी तैयारी
Next article लॉकडाउन के कारण मछुआरे नहीं जा पा रहे हैं घर, नाव पर ही बीत रही है जिन्दगी
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel