[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket ‘ट्रेनिंग ले रहा…’ पीएसएल ओपनिंग सेरेमनी में उड़ा आदमी, लोगों ने लिए बेतहाशा मजे, देखें Video

‘ट्रेनिंग ले रहा…’ पीएसएल ओपनिंग सेरेमनी में उड़ा आदमी, लोगों ने लिए बेतहाशा मजे, देखें Video

0
‘ट्रेनिंग ले रहा…’ पीएसएल ओपनिंग सेरेमनी में उड़ा आदमी, लोगों ने लिए बेतहाशा मजे, देखें Video
PSL 10 Opening Ceremony a person on jet. Image: Screengrab

PSL Opening Ceremony: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2025 का भव्य आगाज 11 अप्रैल को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जहां पहली बार इस मैदान को उद्घाटन मैच की मेजबानी का मौका मिला. उद्घाटन समारोह में संगीत, आतिशबाजी और तकनीक का बेहतरीन संगम देखने को मिला. समारोह की सबसे खास बात वह पल था जब एक इंसान हवा में उड़ता हुआ स्टेडियम में एंट्री करता नजर आया. यह दृश्य दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और चौंकाने वाला रहा, जिसने समारोह को यादगार बना दिया. हालांकि जैसे ही सोशल मीडिया पर आया लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रिया दी.

समारोह के बाद टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड और दो बार की विजेता लाहौर कलंदर्स के बीच खेला गया, जिसमें इस्लामाबाद ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस बार पीएसएल के 10वें संस्करण में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें से तीन डबल हेडर होंगे. लाहौर, कराची, मुल्तान और रावलपिंडी में ये मैच आयोजित होंगे. फाइनल मुकाबला 18 मई को नव-निर्मित गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा.

हां तो बात वीडियो की करते हैं, पाकिस्तान के पत्रकार अब्बास साबिर ने इसे अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया. इसमें एक व्यक्तिजेट का उपयोग करते हुए हवा में कलाबाजियां दिखा रहा है. मैदान पर वह चारों ओर चक्कर लगाकर दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास करता दिखा. इस वीडियो को अब तक 1.35 लाख लोगों ने देखा है. हालांकि जैसे ही यह वायरल हुआ लोगों का ध्यान इस पर भी गया. कई यूजर्स इस पर खुश दिखे तो कई लोगों ने इस पर जमकर माखौल उड़ाया. PSL Opening Ceremony man flies using jetpack.

प्रतिक्रियाएं देखिए-

एक यूजर का ध्यान खाली स्टैंड्स पर भी गया. उसने तुरंत ही इस पर कमेंट किया.

पीएसएल की ओपनिंग सेरेमनी में स्टार कलाकारों की मौजूदगी ने भी कार्यक्रम को खास बना दिया. सूफी संगीत की दिग्गज गायिका आबिदा परवीन ने अपनी आध्यात्मिक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं, पॉप सिंगर अली ज़फर ने इस सीजन का ऑफिशियल एंथम गाकर समा बांध दिया. उनके साथ नताशा बैग और रैप जोड़ी यंग स्टनर्स ने भी मंच पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, जिसने समारोह को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया.

पीएसएल के 10वें सीजन में टूर्नामेंट की विजेता टीम को $5 लाख डॉलर और उपविजेता को $2 लाख डॉलर का नकद इनाम मिलेगा. इस बार पीएसएल में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करते नजर आएंगे. कुल मिलाकर, पीएसएल 2025 की शुरुआत हर मायने में शानदार और ऐतिहासिक रही, जिसने न सिर्फ खेल प्रेमियों को रोमांचित किया, बल्कि लीग के 10 साल पूरे होने का जश्न भी बखूबी मनाया.

इन्हें भी पढ़ें:

CSK के नाम दर्ज हुए तीन शर्मनाक रिकॉर्ड, धोनी की कप्तानी भी नहीं दिखा सकी कमाल

6 मैचों में 5 हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर CSK! अब ये समीकरण करा सकता है एंट्री

IPL Points Table: 25 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल, सीएसके बेहाल, केकेआर की छलांग, जानें RCB और MI कहां?

Previous article Hanuman Jayanti 2025:दानिश ने बताया भगवान हनुमान की भूमिका के लिए पंडित ही नहीं मौलाना से भी मिली है वाहवाही
Next article Jharkhand Daroga Salary: झारखंड में सब-इंस्पेक्टर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए सारी सुविधाएं और भत्ते
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel