[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! भारत के खिलाफ मैच छोड़ने पर ICC लगाएगा 5 बड़े प्रतिबंध; PSL पर भी मंडराया खतरा

कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! भारत के खिलाफ मैच छोड़ने पर ICC लगाएगा 5 बड़े प्रतिबंध; PSL पर भी मंडराया खतरा

0
कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! भारत के खिलाफ मैच छोड़ने पर ICC लगाएगा 5 बड़े प्रतिबंध; PSL पर भी मंडराया खतरा
संकट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड.

Pakistan Cricket Ban: भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने की जिद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बहुत महंगी पड़ने वाली है. पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) अब कड़े कदम उठाने की तैयारी में है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी पाकिस्तान पर बैन लगाने से लेकर करोड़ों का जुर्माना ठोकने तक की प्लानिंग कर रहा है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पाकिस्तान ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप लीग मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. पीसीबी ने यह कदम बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के फैसले का साथ देने के लिए उठाया है. जबकि नियम यह कहते हैं कि आईसीसी और बीसीसीआई के साथ पाकिस्तान का ‘न्यूट्रल वेन्यू’ पर मैच खेलने का कॉन्ट्रैक्ट है, जिसे तोड़ना गैरकानूनी है.

ICC की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: ये 5 बड़े नुकसान हो सकते हैं

आईसीसी बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि सोमवार को होने वाली वर्चुअल मीटिंग में पाकिस्तान की किस्मत का फैसला होगा. अगर पाकिस्तान अपनी जिद पर अड़ा रहा, तो ये नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं:

टूर्नामेंट से छुट्टी: पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से पूरी तरह बैन किया जा सकता है. उनकी जगह युगांडा को मौका मिल सकता है.

PSL का ‘द एंड’: सबसे बड़ा झटका पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को लगेगा. फ्री एजेंट्स को छोड़कर बाकी सभी विदेशी खिलाड़ियों के पीएसएल में खेलने पर रोक लग सकती है.

पैसों की तंगी: आईसीसी पाकिस्तान को मिलने वाला सालाना रेवेन्यू (हिस्सा) रोक सकता है. साथ ही, मैच न होने से ब्रॉडकास्टर (जियो-स्टार) को जो करोड़ों का नुकसान होगा, उसकी भरपाई भी पीसीबी की जेब से करवाई जाएगी.

रैंकिंग और पॉइंट्स का घाटा: भविष्य में होने वाली द्विपक्षीय सीरीज (Bilateral Series) पर संकट आ सकता है. अगर सीरीज हुई भी, तो उनके पॉइंट्स न तो आईसीसी रैंकिंग में जुड़ेंगे और न ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में.

विज्ञापन का भारी नुकसान: भारत-पाकिस्तान मैच में 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत 25 से 40 लाख रुपये होती है. मैच रद्द होने से करीब 200 करोड़ रुपये का एड रेवेन्यू डूब जाएगा.

पीसीबी ने खुद अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी

पीटीआई को आईसीसी के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पीसीबी एक कानूनी कॉन्ट्रैक्ट तोड़ रहा है. सूत्र के मुताबिक, आईसीसी अब बहुत सख्त मूड में है. अगर पाकिस्तान को खेलने की अनुमति मिल भी गई, तब भी उन पर भारी जुर्माना और पाबंदियां लगनी तय हैं.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, 15 फरवरी को होना था महामुकाबला

ये भी पढ़ें: Budget 2026: ‘खेलो इंडिया मिशन’ से बदलेगी देश की किस्मत, अब मेडल के साथ मिलेगा रोजगार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel