[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket बांग्लादेश के सामने नहीं टिक पाए पाक टीम के खिलाड़ी, पाकिस्तान को मिली 8 विकेट से शिकस्त

बांग्लादेश के सामने नहीं टिक पाए पाक टीम के खिलाड़ी, पाकिस्तान को मिली 8 विकेट से शिकस्त

0
बांग्लादेश के सामने नहीं टिक पाए पाक टीम के खिलाड़ी, पाकिस्तान को मिली 8 विकेट से शिकस्त
बांग्लादेश क्रिकेट टीम, Pic- Social Media/X

PAK vs BAN: पाकिस्तान की टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है. दोनों देश के बीच खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीत लिया. शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 114 रन पर ढेर हो गई. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 16वें ओवर में केवल दो विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. पाकिस्तान को यह हार 209 गेंद बाकी रहते मिली है. गेंदों के हिसाब से वनडे क्रिकेट में यह पाकिस्तान की चौथी सबसे बड़ी हार है.

नाहिद राणा के सामने बिखरी पाकिस्तान की बैटिंग 

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत मिली थी. डेब्यू करने वाले साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े. लेकिन बांग्लादेश ने पावरप्ले का आखिरी ओवर तेज गेंदबाज नाहिद राणा को दिया और यहीं से मैच पलट गया. 

नाहिद ने अपनी गेंदबाजी के पहले पांच ओवर में ही पांच खिलाड़ियों को आउट कर दिया. दूसरे गेंदबाजों ने भी नाहिद का अच्छा साथ दिया. इसका नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान ने सिर्फ 40 रन बनाने में अपने 9 विकेट गिरा दिए. फरहान ने 27 और माज सदाकत ने 18 रन बनाए. तीसरे नंबर पर खेलने आए शमील हुसैन 4 रन, अनुभवी मोहम्मद रिजवान 10 रन और टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

फहीम अशरफ ने टीम को 100 के पार पहुंचाया 

एक समय पाकिस्तान का स्कोर 81 रन पर 9 विकेट हो गया था. ऐसा लग रहा था कि टीम 100 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी. लेकिन फहीम अशरफ ने आखिरी विकेट के लिए अबरार अहमद के साथ मिलकर 32 रन की अहम साझेदारी की. इस साझेदारी की मदद से पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन तक पहुंचने में सफल रही. शुरुआती पांच विकेट नाहिद राणा को मिले. इसके अलावा बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने भी शानदार बॉलिंग की और तीन विकेट अपने नाम किए.

तंजीद हसन की तूफानी बैटिंग 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर बल्लेबाज सैफ हसन केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद दूसरे ओपनर तंजीद हसन तमीम ने विस्फोटक बैटिंग की. उन्होंने महज 32 गेंदों का सामना करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. पाकिस्तान के सभी गेंदबाज तमीम के सामने काफी महंगे साबित हुए. तमीम ने कुल 42 गेंद खेली और 7 चौके तथा 5 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए.

बांग्लादेश ने आसानी से जीता मैच 

तंजीद हसन तमीम और नजमुल हुसैन शांतो ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए तेज बल्लेबाजी की. इन दोनों खिलाड़ियों ने 67 गेंद पर 82 रन की साझेदारी बनाई. इस साझेदारी ने बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया. जीत मिलने से ठीक पहले नजमुल हुसैन शांतो 33 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन तब तक मैच पाकिस्तान के हाथ से पूरी तरह निकल चुका था. बांग्लादेश ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें-

Previous article साजिश कर काटा जा रहा वोटर का नाम : के राजू
Next article भक्तों ने की माता शीतला की पूजा
Avatar Of Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel