[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Padma Awards 2026: मैं इस बात से ज्यादा खुश हूं, पद्म श्री के लिए नामित होने पर हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान

Padma Awards 2026: मैं इस बात से ज्यादा खुश हूं, पद्म श्री के लिए नामित होने पर हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान

0
Padma Awards 2026: मैं इस बात से ज्यादा खुश हूं, पद्म श्री के लिए नामित होने पर हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान
हरमनप्रीत कौर

Padma Awards 2026: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के लिए यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी कप्तानी में भारत ने पिछले साल इतिहास रचा था. वहीं, रोहित शर्मा को भी उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से नवाजा जाएगा. इस खबर के आते ही खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है.

पापा के पास आया था राष्ट्रपति भवन से फोन

हरमनप्रीत कौर ने इस सम्मान पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक बहुत ही प्यारा किस्सा शेयर किया. मुंबई इंडियंस के एक वीडियो में उन्होंने बताया कि इस खुशखबरी की जानकारी उन्हें सबसे पहले अपने पिता से मिली. हरमनप्रीत ने कहा, मेरे पापा के पास राष्ट्रपति भवन से फोन आया था. मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बहुत बड़ा पल है. मैं इस बात से और भी ज्यादा खुश हूं कि मेरे से पहले मेरे माता-पिता को इस बारे में पता चला. हरमनप्रीत का कहना है कि जब से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब से ही वह अर्जुन अवार्ड और पद्म श्री जैसे सम्मान पाने का सपना देखती थीं.

साउथ अफ्रीका को हराकर रचा था इतिहास

हरमनप्रीत कौर को यह सम्मान यू ही नहीं मिला है. पिछले साल यानी 2025 में उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने जो कमाल किया, वह सुनहरे अक्षरों में लिखा जा चुका है. भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर महिला क्रिकेट इतिहास में अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता था. यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. हरमनप्रीत की लीडरशिप ने टीम को उस मुकाम तक पहुंचाया, जिसका सपना हर भारतीय फैन देख रहा था.

रोहित शर्मा की कप्तानी का भी बजा डंका

सिर्फ हरमनप्रीत ही नहीं, बल्कि ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा को भी पद्म श्री दिया जाएगा. रोहित शर्मा का रिकॉर्ड पिछले कुछ सालों में बेमिसाल रहा है. उनकी कप्तानी में भारतीय पुरुष टीम ने साल 2024 में बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप जीता और फिर 2025 में दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की. रोहित ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और यह सम्मान उनकी मेहनत और लीडरशिप का फल है.

रोहित की तारीफ में क्या बोलीं हरमनप्रीत

हरमनप्रीत कौर ने अपने साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा को भी इस सम्मान के लिए बधाई दी. उन्होंने रोहित की तारीफ करते हुए कहा, रोहित को भी बहुत-बहुत बधाई. हम सबने देखा है कि उन्होंने कितनी कड़ी मेहनत की है. मुझे लगता है कि यह उनके लिए भी एक बहुत बड़ा पल है. दोनों कप्तानों का एक साथ इस लिस्ट में होना भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व की बात है.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान नहीं खेलेगा वर्ल्ड कप? बांग्लादेश के लिए भारत के खिलाफ मैच भी छोड़ सकता है PCB

तिलक वर्मा की वापसी में अभी लगेगा वक्त, अय्यर हुए पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध, जानिए क्या है BCCI का प्लान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel