[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket स्काई का कैच या ऋषभ की चालबाजी नहीं, डिविलियर्स ने बताया इस वजह से साउथ अफ्रीका हारा 2024 विश्वकप

स्काई का कैच या ऋषभ की चालबाजी नहीं, डिविलियर्स ने बताया इस वजह से साउथ अफ्रीका हारा 2024 विश्वकप

0
स्काई का कैच या ऋषभ की चालबाजी नहीं, डिविलियर्स ने बताया इस वजह से  साउथ अफ्रीका हारा 2024 विश्वकप
AB de Villers on 2024 T20I World Cup turing point.

AB de Villers on 2024 T20I World Cup turing point : ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले गए टी20 विश्वकप 2024 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 साल बाद फिर से खिताब अपने नाम किया. रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने साउथ अफ्रीका को एक रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से मात दी. इस जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा, वहीं क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने-अपने नजरिए से जीत की असली वजह बताई. भारतीय क्रिकेट फैंस का मानना है कि सूर्यकुमार यादव का शानदार कैच और ऋषभ पंत का आखिरी ओवर में समय लेने वाला निर्णय मैच का टर्निंग प्वॉइंट बना. लेकिन साउथ अफ्रीका के पूर्व महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की नजर में इस फाइनल का असली मोड़ कहीं और था. 

डिविलियर्स ने एक पॉडकास्ट में साफ शब्दों में कहा कि उनके लिए सबसे अहम विकेट हेनरिक क्लासेन का था. अगर वह तीन ओवर और क्रीज पर टिक जाते, तो साउथ अफ्रीका निश्चित तौर पर यह फाइनल जीत जाता. एक पॉडकास्ट में बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा, “वो मैच भी काफी करीबी था. एक भारतीय के तौर पर आपको भी लगा होगा कि शायद हम जीत जाएंगे. क्लासन कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहा था, साथ में मिलर भी थे. लेकिन मुझे हमेशा लगा कि हालात हमारे खिलाफ हैं. गेंद थोड़ी नरम हो गई थी और मुझे पता था कि अगर एक विकेट और गिरा, तो मैच खुल जाएगा और वही हुआ. क्लासन ने हमें वापसी का मौका दिया, लेकिन भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करके अच्छा स्कोर बना लिया था, जिससे फाइनल में पीछा करना हमेशा मुश्किल था. लड़कों ने अच्छा किया कि मैच को इतना करीबी बना दिया.”

डिविलियर्स से जब पूछा गया कि इस मैच का सबसे अहम पल क्या था- स्काई का कैच? इस पर डिविलियर्स ने कहा, “नहीं, मेरे लिए तो क्लासन का आउट होना ही टर्निंग पॉइंट था. अगर वो तीन और ओवर खेल जाता, तो हम जीत जाते, भले ही वो सिर्फ सिंगल लेता और मैच को लंबा खींचता. उसके आउट होते ही हमारे खेल का मोमेंटम चला गया. फिर छोटे-छोटे पल आए, लेकिन हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर बहुत शानदार तरीके से डाला. उन्हें उसका क्रेडिट देना पड़ेगा और हां, मिलर का शॉट जिसे स्काई ने बाउंड्री के पास कैच किया वो बिल्कुल सही कैच था. दिल तो टूटा, लेकिन ठीक है… आखिरकार वो इंडिया था. (हंसते हुए) मजाक कर रहा हूँ.”

मैच में कैसे पलटा माहौल

दरअसल, साउथ अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी पांच ओवर में 30 से भी कम रन चाहिए थे और क्लासेन उस समय अपने पूरे लय में खेल रहे थे. उन्होंने महज 27 गेंदों में तेजतर्रार अर्धशतक जमाया था. लेकिन 17वें ओवर में हार्दिक पांड्या की एक शॉर्ट गेंद पर क्लासेन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और कैच आउट हो गए. यही वह क्षण था जिसने मैच की तस्वीर बदल दी. मैच का रोमांच आखिरी ओवर तक बरकरार रहा. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए अंतिम ओवर में 16 रन चाहिए थे. पांड्या ने न सिर्फ सटीक गेंदबाजी की, बल्कि डेविड मिलर को भी आउट किया, जिससे मुकाबला भारत की झोली में आ गया. इस तरह भारत ने 2007 के बाद पहली बार टी20 विश्वकप जीतकर 17 साल का सूखा खत्म किया.

इस फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली ने शानदार 76 रनों की पारी खेली. जवाब में साउथ अफ्रीका 169 रन ही बना पाई. पांड्या ने 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच बने थे. 

ये भी पढ़ें:-

‘बॉर्डर पर खड़ा सैनिक…’ भारतीय क्रिकेट से बाहर करो ये शब्द, इंग्लैंड सीरीज खत्म होते ही भड़के गावस्कर

इंग्लैंड दौरे के बाद अब कब और कहां खेलेगी टीम इंडिया? 2025 का ऐसा है पूरा शेड्यूल

‘बेन स्टोक्स होते तो…’, इंग्लैंड की हार पर माइकल वॉन का बड़ा बयान, इसको ठहराया सबसे बड़ा कारण

Previous article Bihar Mausam Khabar: बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में 9 अगस्त तक येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Next article Saiyaara: अनीत पड्डा के ‘मुझे शर्म आ रही है’ वीडियो पर मोहित सूरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इसमें गलत क्या है
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel