[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket 200-250 बार करनी पड़ी उठक-बैठक, चैंपियंस ट्रॉफी में केएल राहुल हुए परेशान, खुद किया खुलासा क्या रही वजह

200-250 बार करनी पड़ी उठक-बैठक, चैंपियंस ट्रॉफी में केएल राहुल हुए परेशान, खुद किया खुलासा क्या रही वजह

0
200-250 बार करनी पड़ी उठक-बैठक, चैंपियंस ट्रॉफी में केएल राहुल हुए परेशान, खुद किया खुलासा क्या रही वजह
KL Rahul on challenges in Champions Trophy. Image: KL Rahul/X

KL Rahul: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी शानदार बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से सभी का दिल जीत लिया. राहुल ने मध्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन किया और चार मैचों में तीन बार नाबाद रहते हुए भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत वनडे प्रारूप में फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभाया.

केएल राहुल मुख्य रूप से सलामी बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें मध्यक्रम में खेलने का मौका मिला. राहुल ने इस भूमिका को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत की राह पर ले गए. विकेटकीपर की भूमिका में भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया. राहुल को विकेटकीपिंग की जगह के लिए ऋषभ पंत से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने प्रदर्शन से उन्होंने चयनकर्ताओं के फैसले को सही साबित किया. KL Rahul on wicketkeeping challenges.

विकेटकीपिंग को बताया थकाऊ काम

फाइनल के बाद एक साक्षात्कार में जब राहुल से चैंपियंस ट्रॉफी में विकेटकीपिंग के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे एक थकाऊ काम बताया. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी और स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन ने राहुल से भारत के स्पिन चौकड़ी वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के खिलाफ विकेटकीपिंग के अनुभव के बारे में सवाल किया. इस पर राहुल ने हंसते हुए कहा, “मजा नहीं आया, संजना! जब ये स्पिनर गेंदबाजी कर रहे होते हैं तो मुझे 200-250 बार स्क्वाट (उठक-बैठक) करना पड़ता है.”

राहुल ने मजाकिया लहजे में कहा कि स्पिनरों की गेंदबाजी के दौरान विकेटकीपिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है. खासकर तब जब वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे रहस्यमयी गेंदबाज अपनी फिरकी का जादू दिखा रहे हों. राहुल ने स्वीकार किया कि भले ही यह काम थकाऊ था, लेकिन उन्होंने इसे पूरी लगन के साथ निभाया.

खिताब जीतने का अहसास बताया खास

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद केएल राहुल ने कहा कि भारतीय टीम के साथ इस खिताब को जीतने से बेहतर अहसास उनके लिए कोई और नहीं हो सकता. राहुल ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, “मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर कोई और एहसास हो सकता है. मैंने कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि अब से मेरा पूरा ध्यान अधिक से अधिक खिताब जीतने पर है. भगवान ने मुझे ऐसी परिस्थितियों में रखा है, जहां मैं अपनी टीम के लिए मैच जीत सकता हूं.”

राहुल ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा मैच जिताने की कोशिश की है, लेकिन हर बार इसमें कामयाबी नहीं मिली. उन्होंने खेल की खूबसूरती को लेकर कहा, “यही खेल की खूबसूरती है. आपको मौके मिलते रहते हैं. अगर आप विनम्र बने रहते हैं, अपना दिल सही जगह पर लगाते हैं, कड़ी ट्रेनिंग करते हैं और अपने बल्ले से बात करते हैं, तो भगवान आपको आशीर्वाद देने के तरीके ढूंढ़ लेते हैं. मैं बस इतना ही कह सकता हूं. हम पूरे साल, अपने पूरे करियर में कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन ऐसे पल वाकई खास होते हैं.”

केएल राहुल ने अपनी परिपक्व बल्लेबाजी और बेहतरीन विकेटकीपिंग से चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के लिए जीत की नींव रखी. उनकी इस शानदार फॉर्म ने यह साबित कर दिया कि वह अब भारतीय टीम के मध्यक्रम के मजबूत स्तंभ बन चुके हैं. अब आईपीएल में राहुल दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े हैं, हालांकि उनकी टीम ने अभी तक कप्तान के नाम का खुलासा नहीं किया है. अब देखना होगा कि राहुल टीम की कमान संभालते हैं या नहीं. 

लेंडल सिमंस और रामपॉल का कहर, वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को पस्त कर सेमीफाइनल में ली एंट्री

‘मिशन बदलापुर’ पर हैं रोहित शर्मा! रिकी पोंटिंग का बड़ा खुलासा, हिटमैन ने क्यों नहीं लिया संन्यास?

रोहित शर्मा को लेकर वीरेंद्र सहवाग की तमन्ना, 2027 के विश्वकप को लेकर कह दी बड़ी बात

Previous article PM internship scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप स्कीम की आवेदन तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई
Next article Assam Police Constable Result 2025 Out: असम पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel