[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket द्रविड़, पोटिंग या रूट नहीं, ये है स्लिप का बेस्ट फील्डर, माइकल वॉन ने किया घोषित

द्रविड़, पोटिंग या रूट नहीं, ये है स्लिप का बेस्ट फील्डर, माइकल वॉन ने किया घोषित

0
द्रविड़, पोटिंग या रूट नहीं, ये है स्लिप का बेस्ट फील्डर, माइकल वॉन ने किया घोषित
Micheal Vaughan declares Best Fielder of Slips. Image: X

Michael Vaughan declares Best Fielder of Slips: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. टीम इंडिया की हार में कैच छोड़ना भी एक कारण बना. भारतीय फील्डर्स की ओर से मैच में 9 कैच ड्रॉप किए गए. ब्रैड हैडिन ने भी भारत को इस क्षेत्र में जल्द से जल्द सुधार करने की सलाह दी थी. स्लिप में भी भारत ने कैच छोड़े. इसी भारतीय टीम में कभी राहुल द्रविड़ जैसे धुरंधर थे, जिन्होंने 210 कैच लपके थे. हालांकि पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन ने क्रिकेट इतिहास का अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्लिप फील्डर चुना है, जिसमें द्रविड़ को नहीं चुना है.  

सोशल मीडिया पर जब फैंस से पूछा गया कि क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन स्लिप फील्डर कौन है- राहुल द्रविड़, ग्राहम स्मिथ, माहेला जयवर्धने, स्टीव स्मिथ, जो रूट या कोई और?  तो कमेंटेटर बने पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने बिना झिझक जवाब दिया, “मार्क वॉ, इसमें कोई बहस की गुंजाइश ही नहीं है” उन्होंने राहुल द्रविड़, ग्राहम स्मिथ, माहेला जयवर्धने, स्टीव स्मिथ और जो रूट जैसे नामों को पीछे छोड़ते हुए मार्क वॉ को सर्वश्रेष्ठ बताया.

मार्क वॉ 128 टेस्ट में 181 कैच

मार्क वॉ को क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन स्लिप फील्डर माना जाता है. उनकी कैचिंग तकनीक बेहद सहज और स्वाभाविक थी. पूर्व इंग्लैंड कप्तान ग्राहम गूच ने उन्हें “सबसे स्वाभाविक कैचर” कहा था. मार्क वॉ ने अपने 128 टेस्ट मैचों में 181 कैच लपके. उन्होंने स्लिप पोजिशन पर लगातार भरोसेमंद उपस्थिति दर्ज की और मार्क टेलर, शेन वॉर्न और रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर एक मजबूत स्लिप कॉर्डन का हिस्सा बने. अपने करियर में उन्होंने मुश्किल से ही कोई कैच छोड़ा. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 289 कैच पकड़े थे. 

अन्य खिलाड़ियों ने कितने कैच लपके?

वहीं राहुल द्रविड़ ने तीनों फॉर्मेट में कुल 334 कैच पकड़े थे. पहले टेस्ट मैच में जो रूट ने राहुल द्रविड़ के 210 कैचों की बराबरी की थी. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में अब तक 316 कैच पकड़ें हैं. वहीं माहेला जयवर्धने ने 440 कैच पकड़े थे, जबकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने 364 कैच पकड़े थे. वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम पर टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर 292 कैच दर्ज हैं.

यशस्वी जायसवाल की खूब आलोचना हुई

पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में शतक जड़ा, लेकिन फील्डिंग के मोर्चे पर उनकी आलोचना हुई. उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में हैरी ब्रूक और ओली पोप के कैच छोड़े. इसके अलावा उन्होंने बेन डकेट का 97 के स्कोर पर कैच टपका दिया, जिन्होंने बाद में 149 रन बनाकर इंग्लैंड को 371 रन के टारगेट की सफल पीछा में मदद की. अब भारत को 2 जुलाई से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करनी है, तो इस एरिया में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.  

गए थे शिकायत करने लग गया जुर्माना, वेस्टइंडीज के कोच पर ICC ने इसलिए सुनाई सजा

शुरू हो गई WWE फाइट, कोच मोर्कल से टैग टीम में भिड़े अर्शदीप और आकाश दीप, देखें वीडियो

यौन शोषण के आरोप में घिरे RCB के स्टार, महिला ने शिकायत दर्ज कर योगी सरकार से लगाई गुहार

Previous article पटना में नशीली दवाओं का खरीद-बिक्री का चल रहा था खेल, छापेमारी करने गए सिपाही का बाप-बेटे ने फोड़ा सिर
Next article How To Grow Mango Tree: गुठली से कैसे पाए फलदार आम का पेड़, जानिए लगाने का सही समय और तरीका 
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel