[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket बारिश ने कर दिया पाकिस्तान के साथ खेला, मैच रद्द होने से सेमीफाइनल की राह मुश्किल

बारिश ने कर दिया पाकिस्तान के साथ खेला, मैच रद्द होने से सेमीफाइनल की राह मुश्किल

0
बारिश ने कर दिया पाकिस्तान के साथ खेला, मैच रद्द होने से सेमीफाइनल की राह मुश्किल
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण रद्द, फोटो पीटीआई

New Zealand vs Pakistan: हल्की बूंदाबांदी के बीच पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था. लेकिन अचानक तेज बारिश होने लगी जिससे मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा. पाकिस्तान ने टीम में ख्वाजा नफे की जगह फखर जमां को शामिल किया था. वहीं न्यूजीलैंड टीम में तीन बदलाव किये गए थे. कप्तान मिचेल सेंटनेर पेट के संक्रमण से उबरकर टीम में लौटे जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढी को भी अंतिम एकादश में शामिल किया गया.

मैच रद्द होने से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ी

मैच रद्द होने से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के लिये राह कठिन हो सकती है जिन्हें सुपर आठ में दो दो मैच और खेलने हैं. श्रीलंका के मौसम को देखते हुए अगर आगे कोई मैच रद्द होता है या हार का सामना करना पड़ता है तो सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो सकते हैं. दोनों ही टीमों के लिए अगले मुकाबले करो या मरो वाला साबित होगा.

24 फरवरी को इंग्लैंड से पाकिस्तान की भिड़ंत

सुपर 8 में 24 फरवरी को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होगी. जबकि पाकिस्तान सुपर 8 में अपना तीसरा मुकाबला 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा. सुपर 8 की टॉप टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी.

25 फरवरी को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच भिड़ंत

25 फरवरी को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर 8 में मुकाबला खेला जाएगा. जबकि 27 फरवरी को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होगी. न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में जगह बनाना है, तो दोनों ही मुकाबले जीतने होंगे.

Previous article शहर के विकास के लिए अनुभवी व ईमानदार नेतृत्व जरूरी : विधायक
Next article 1001 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel