[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket चोट के बाद नाथन लियोन की वापसी, बोले- इतनी जल्दी हार नहीं मानूंगा

चोट के बाद नाथन लियोन की वापसी, बोले- इतनी जल्दी हार नहीं मानूंगा

0
चोट के बाद नाथन लियोन की वापसी, बोले- इतनी जल्दी हार नहीं मानूंगा
नाथन लियोन (फोटो सोशल मीडिया)

NATHAN LYON : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ-स्पिनर नाथन लियोन ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए कमर कस ली है. गंभीर हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद लियोन ने साफ कर दिया है कि उनमें अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की भूख बाकी है. वह अगस्त के महीने में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने टीम के सिलेक्टर्स को भी कड़ा संदेश दे दिया है कि वह टीम के लिए हर मैच खेलने के लिए उपलब्ध है.

साइकिल चलाकर हासिल की फिटनेस

पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के दौरान नाथन लियोन का हैमस्ट्रिंग बुरी तरह फट गया था. यह चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें इसकी सर्जरी करानी पड़ी थी. चोट के बाद अपनी रिकवरी पर बात करते हुए लियोन ने बताया कि उनका रिहैब काफी मुश्किल भरा रहा. इस दौरान उन्होंने फिटनेस हासिल करने के लिए रोड बाइकिंग का सहारा लिया और करीब 700 किलोमीटर से ज्यादा साइकिल चलाई. सोमवार को उन्होंने सिडनी में पहली बार नेट पर गेंदबाजी भी शुरू कर दी है.

सिलेक्टर्स और हेड कोच को दिया कड़ा संदेश

लियोन नवंबर में 39 साल के होने वाले हैं. उनकी बढ़ती उम्र और चोट को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली और हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने उनके भविष्य को लेकर कुछ बयान दिए थे. इस पर खुलकर बात करते हुए लियोन ने कहा, मैंने जॉर्ज और एंड्रयू दोनों के बयान देखे थे और मैंने उन दोनों को फोन भी किया. मैं हाथ रखकर कह सकता हूँ कि अगर मैं हर टेस्ट मैच नहीं खेलना चाहता, तो आज इतनी कड़ी मेहनत नहीं कर रहा होता. ऑस्ट्रेलिया टीम में किसी की भी जगह पक्की नहीं होती, लेकिन मैं हर मैच के लिए तैयार हूँ.

रग्बी मैच देखकर असली मोटिवेशन

लियोन ने बताया कि चोट के बाद उनके मन में संन्यास का ख्याल कभी नहीं आया. उन्होंने कहा कि हाल ही में एक रग्बी मैच के दौरान खिलाड़ियों का शानदार कमबैक देखकर उनकी पत्नी के सामने उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. लियोन ने अपनी पत्नी से कहा था, मैं अभी इस खेल को छोड़ने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हूँ. मैं मैदान के इस माहौल को बहुत मिस कर रहा हूँ. लियोन के नाम टेस्ट क्रिकेट में अभी 567 विकेट हैं और वह शेन वॉर्न के बाद ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं.

ये भी पढ़े : इंग्लैंड को लगा झटका, ओवल टेस्ट से बाहर हुए ओली रॉबिन्सन ENG vs NZ TEST

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel