[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket T20I डेब्यू में नंदनी शर्मा ने रचा इतिहास, भारत के लिए ऐसा कारनामा करने वाली दूसरी तेज गेंदबाज बने

T20I डेब्यू में नंदनी शर्मा ने रचा इतिहास, भारत के लिए ऐसा कारनामा करने वाली दूसरी तेज गेंदबाज बने

0
T20I डेब्यू में नंदनी शर्मा ने रचा इतिहास, भारत के लिए ऐसा कारनामा करने वाली दूसरी तेज गेंदबाज बने
नंदनी शर्मा विकेट लेने के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)

Nandni Sharma: इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेम्सफोर्ड में खेला गया. जिसमें भारतीय टीम ने 38 रन से जीत हासिल की. इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो टी20 डेब्यू में तीन विकेट चटकाए.

टी20 डेब्यू में नंदनी शर्मा तीन विकेट लेने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय महिला तेज गेंदबाज बन गई है. इससे पहले यह कारनामा भारत के लिए सोनिया डाबिर ने किया था. सोनिया ने मार्च 2010 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए. अब नंदनी ने इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ 34 रन देकर 3 विकेट लेने में कामयाब रही, जिसके बदौलत भारतीय महिला टीम को 38 रन से जीत मिला.

भारत की महिला टी20 डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (पेसर)

  • सोनिया डाबीर – इंग्लैंड के खिलाफ चार ओवरों में 3/23 (मुंबई)
  • नंदिनी शर्मा – इंग्लैंड के खिलाफ चार ओवरों में 3/34 (चेम्सफोर्ड)
  • झूलन गोस्वामी – इंग्लैंड के खिलाफ चार ओवरों में 2/14 (डर्बी)

नंदनी शर्मा का जन्म चंडीगढ़ में हुआ. 24 साल की नंदनी को महिला प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में शामिल किया था. नंदनी ने अपनी दूसरी ही डब्ल्यूपीएल मैच में हैट्रिक और पांच विकेट लेने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रचा था. महिला प्रीमियर लीग 2026 में नंदनी शर्मा ने 17 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजी बनीं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम उपविजेता रही थी.

काश्वी गौतम के चोटिल होने के बाद नदंनी को मिला मौका

डब्ल्यूपीएल के शानदार प्रदर्शन के दम पर नंदनी को एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया. बाद में अमनजोत कौर और काश्वी गौतम के चोटिल होने के कारण उन्हें पहली बार टी20 टीम में मौका मिला. नंदनी को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही बाइलैटरल सीरीज और अगले महीने होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया गया है.

लड़कों के साथ खेलने से मिला फायदा

ESPNcricinfo से बातचीत में नंदनी ने बताया कि लड़कों के साथ खेलने से उन्हें अपनी गति और विविधता पर काम करने का मौका मिला. नंदनी ने कहा कि मैं पहले कोच के साथ प्रैक्टिस करती थी और उन्होंने मुझे बाउंसर डालना सिखाया. लॉकडाउन के बाद मैंने कोच बदला. वहां मैं लड़कों के साथ खेलती थी, लेकिन वे मेरी गेंद को आसानी से पढ़ लेते थे. इसलिए मैंने तेज गेंदबाजी और विविधता लाना सीखा, क्योंकि वे आसानी से हिट कर देते थे. फिर मैंने विविधता सीखी क्योंकि मुझे मार पड़ रही थी.

यह भी पढ़ें: 7 साल बाद बदला इतिहास, जेमिमा-यास्तिका की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को हराया

Previous article Sheohar News: डुमरी कटसरी में सुबह से भारी बारिश और ठनका, खेतों में तैयार मक्के की फसल को भारी नुकसान
Next article बिहार मैट्रिक प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए आवेदन हुए शुरू, जानें अप्लाई करने का तरीका
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel