[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket लगातार तीन मैचों में सेंचुरी, 350 रन और 10 विकेट से मची खलबली, इंग्लैंड में गजब चमक रहे मुशीर खान

लगातार तीन मैचों में सेंचुरी, 350 रन और 10 विकेट से मची खलबली, इंग्लैंड में गजब चमक रहे मुशीर खान

0
लगातार तीन मैचों में सेंचुरी, 350 रन और 10 विकेट से मची खलबली, इंग्लैंड में गजब चमक रहे मुशीर खान
Musheer Khan 3 Centuries in 3 Matches.

Musheer Khan 3 Centuries in 3 Matches: इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय बल्लेबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. सीनियर टीम से लेकर जूनियर और इमर्जिंग तक, हर स्तर के खिलाड़ी इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं. शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने टेस्ट सीरीज में शतक जमाकर टीम इंडिया को मजबूती दी है. वहीं, भारतीय अंडर-19 टीम के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भी तूफानी शतक लगाकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. अब एक और युवा खिलाड़ी ने इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है, वो हैं सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान. 

मुंबई इमर्जिंग टीम के साथ दौरे पर गए मुशीर ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से कमाल दिखाया है. उन्होंने लगातार तीन मैचों में शतक जड़कर बल्लेबाजी में अपनी क्लास साबित की है, वहीं एक मैच में शतक के साथ 10 विकेट लेकर ऑलराउंडर के तौर पर भी छाप छोड़ी है. मुशीर खान ने इंग्लैंड दौरे के पहले मैच में नॉटिंघमशायर सेकंड इलेवन के खिलाफ 127 गेंदों में 123 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 14 चौके लगाए थे. यह मुकाबला ड्रॉ रहा था, लेकिन मुशीर की पारी ने सभी का ध्यान खींचा.

दूसरे मैच में शतक के साथ 10 विकेट भी झटके

इसके बाद 3 जुलाई को खेले गए दूसरे मैच में मुशीर ने और बड़ा धमाका किया. उन्होंने चैलेंजर्स (कंबाइंड नेशनल काउंटियों) टीम के खिलाफ 127 गेंदों में 125 रन बनाए और गेंदबाजी में पहली पारी में 38 रन देकर 6 और दूसरी पारी में 56 रन देकर 4 विकेट लेकर कुल 10 शिकार किए. एक ही मैच में शतक और 10 विकेट का दुर्लभ कारनामा कर उन्होंने खुद को एक परिपक्व ऑलराउंडर के रूप में साबित किया.

तीसरे मैच में 150 के पार पहुंचाया स्कोर

तीसरे मुकाबले में मुशीर ने लॉफबोरो यूसीसीई के खिलाफ सिर्फ 146 गेंदों पर 22 चौकों और दो छक्कों की मदद से 154 रनों की पारी खेली. लगातार तीसरे मैच में शतक जड़कर उन्होंने शतकों की हैट्रिक पूरी की और इंग्लिश गेंदबाजों को एक बार फिर से बेबस कर दिया. इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 448 रन बनाए जिसके जवाब में नॉटिंघमशायर की पहली पारी  201 रन पर सिमट गई.  फॉलोऑन खेल रही इंग्लिश टीम ने दूसरी पारी में भी 250 पर 7 विकेट खो दिए थे, हालांकि अंत में यह मैच ड्रा हो गया.

चोट के बाद की वापसी

मुशीर खान की यह कामयाबी और निरंतरता बेहद खास है, क्योंकि पिछले साल ईरानी कप से पहले एक सड़क हादसे में उनकी गर्दन में गंभीर चोट आई थी. इतनी बड़ी चोट से उबरने के बाद उनका इस तरह दमदार वापसी करना भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद शुभ संकेत है. वे न केवल एक शानदार बल्लेबाज के रूप में, बल्कि एक मैच विनर ऑलराउंडर के रूप में उभरते दिख रहे हैं. मुशीर आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेले थे. उन्हें केवल एक मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ही मौका मिला, जहां बल्लेबाजी में वे खाता नहीं खोल सके, लेकिन गेंदबाजी में मयंक अग्रवाल का अहम विकेट लिया.

युवराज से लेकर धोनी तक, सौरव गांगुली की कप्तानी में डेब्यू करने वाले 15 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

इंग्लैंड में विराट कोहली IND vs ENG टेस्ट नहीं, बल्कि यहां बने दर्शक, 101 मैच जीतने वाले खिलाड़ी को बताया योद्धा

डबल सेंचुरी और आकाश दीप के 10 विकेट नहीं, शुभमन गिल ने बताया दूसरे टेस्ट में क्या था सबसे स्पेशल मोमेंट

Previous article Mukesh Ambani का मास्टर स्ट्रोक! AI पर खेल दिया अब तक का सबसे बड़ा दांव
Next article Bharat Bandh: झारखंड में कल स्कूल, कॉलेज और बैंक खुले रहेंगे या बंद, जानिए आपके शहर में कितना पड़ेगा असर
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel