[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket धोनी ने नंबर 7 को कहा अलविदा? अब जर्सी पर दिखेगा नंबर 8, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

धोनी ने नंबर 7 को कहा अलविदा? अब जर्सी पर दिखेगा नंबर 8, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

0
धोनी ने नंबर 7 को कहा अलविदा? अब जर्सी पर दिखेगा नंबर 8, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
एमएस धोनी की जर्सी, फोटो फेसबुक

MS Dhoni 7 Jersey: धोनी ने अपने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर जर्सी बदलने का संकेत दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी मशहूर नंबर 7 वाली जर्सी को हटाकर हैंगर पर नंबर 8 वाली जर्सी टांगी जा रही है.

धोनी ने कैप्शन में लिखा

कुछ नंबर हमेशा आपके साथ रहते हैं. 7 हमेशा उनमें से एक रहा है. लेकिन आज मैं 8 पर स्विच कर रहा हूं.

रहस्य बरकरार: नंबर 7 को क्यों कहा अलविदा?

धोनी ने यह तो बता दिया कि वे स्विच कर रहे हैं, लेकिन इसकी असली वजह अभी भी एक राज है. उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, इसका खुलासा वे जल्द ही करेंगे. क्रिकेट गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या यह कोई नया रिकॉर्ड है या फिर किसी बड़े ब्रांड (जैसे Parle-G 8-Grain) के साथ जुड़ा कोई विज्ञापन का हिस्सा.

फैंस के बीच कयासों का दौर

वीडियो वायरल होते ही मात्र कुछ घंटों में इसे 1.3 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. फैंस अपनी-अपनी थ्योरी दे रहे हैं.
तारीख का कनेक्शन: पीयूष चौहान नाम के यूजर ने इसे 17 मार्च (1+7=8) की तारीख से जोड़कर देखा.

दूसरे खिलाड़ियों के लिए त्याग: कुछ यूजर्स का मानना है कि यह संजू सैमसन या रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों के लिए किया गया फैसला हो सकता है.
थाला फॉर ए रीजन: कई फैंस भावुक हैं और कमेंट कर रहे हैं कि उनके लिए धोनी का मतलब ही नंबर 7 है.

BCCI पहले ही कर चुका है जर्सी रिटायर

बीसीसीआई (BCCI) ने धोनी के ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए जर्सी नंबर 7 को पहले ही रिटायर कर दिया है. धोनी का जन्म 7 जुलाई (7वें महीने की 7 तारीख) को हुआ था, इसलिए उन्होंने हमेशा इस नंबर को अपने दिल के करीब रखा.

Previous article 24 व 26 को शोभायात्राएं और 27 मार्च को निकलेगा रामनवमी का जुलूस
Next article लाठी चार्ज के विरोध में आजसू ने किया पुतला दहन
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel