[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket भारत-पाक मैच पर यू-टर्न के बाद मोहसिन नकवी का बयान, बोले- हमने अपने लिए कुछ नहीं किया

भारत-पाक मैच पर यू-टर्न के बाद मोहसिन नकवी का बयान, बोले- हमने अपने लिए कुछ नहीं किया

0
भारत-पाक मैच पर यू-टर्न के बाद मोहसिन नकवी का बयान, बोले- हमने अपने लिए कुछ नहीं किया
भारत-पाक मैच पर मोहसिन नकवी का बयान

Mohsin Naqvi on IND vs PAK Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत के खिलाफ मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यू-टर्न ले लिया. पाकिस्तान ने 9 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने पर रजामंदी दे दी, लेकिन इसके साथ ही पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी. आधिकारिक पुष्टि से ठीक पहले नकवी ने दावा किया कि पाकिस्तान ने यह फैसला अपने फायदे के लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश के समर्थन में लिया है.

बांग्लादेश के लिए लिया स्टैंड

कई रिपोर्ट्स की माने तो मोहसिन नकवी ने साफ कहा कि पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने अपने लिए कोई मांग नहीं रखी थी. उनकी पूरी कोशिश सिर्फ बांग्लादेश के हित में थी. आपको बता दें कि इससे पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश को भारत में खेलने से मना कर दिया गया था और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था. नकवी का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ बांग्लादेश की वापसी सुनिश्चित करना था.

ICC ने नहीं मानी पाकिस्तान की मांगें?

भले ही नकवी कहें कि उन्होंने अपने लिए कुछ नहीं मांगा, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं. दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने आईसीसी के साथ मीटिंग में भारत के साथ बाइलेटरल सीरीज फिर से शुरू करने की मांग रखी थी. इसके अलावा, पीसीबी की ओर से इस मीटिंग में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टाई सीरीज कराने का प्रस्ताव भी दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने इन दोनों मांगों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता.

वायरल वीडियो में क्या बोले नकवी?

भारत के खिलाफ मैच पर फैसला आने से ठीक पहले नकवी और एक रिपोर्टर के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें नकवी रिपोर्टर से कह रहे हैं कि बस अब थोड़ी देर में फैसला हो जाएगा. जब उनसे पूछा गया कि क्या अच्छी खबर आ रही है, तो उन्होंने जवाब दिया- हम तो हर वक्त अच्छी खबर ही देते हैं. बांग्लादेश पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आपने उनका बयान देखा होगा, उन्होंने पाकिस्तान से मैच खेलने की अपील की है, जिसका मतलब है कि उनका मामला सुलझ गया है.

हमने अपने लिए कुछ नहीं किया

वायरल वीडियो में जब रिपोर्टर ने नकवी से पूछा कि क्या पाकिस्तान ने अपनी कोई बात मनवाई है, तो उनका जवाब बिल्कुल साफ था. उन्होंने कहा- हमने बांग्लादेश के लिए स्टैंड लिया था. वही मामला था. हमने अपने लिए कुछ नहीं किया. हालांकि, क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अपनी मांगें पूरी न होने के बाद पीसीबी चेयरमैन अब ‘बांग्लादेश कार्ड’ खेलकर अपना बचाव कर रहे हैं.

15 फरवरी को कोलंबो में महामुकाबला

पाकिस्तान के यू-टर्न के बाद अब यह तय हो गया है कि भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार, 15 फरवरी को आमने-सामने होंगे. एशिया कप फाइनल के बाद यह दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी. एशिया कप में दोनों के बीच तीन मुकाबले हुए थे और फाइनल समेत सभी मैच भारत ने जीते थे. उस दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के बीच काफी तनातनी देखने को मिली थी. ऐसे में कोलंबो में होने वाला यह मैच काफी हाई-वोल्टेज रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

वीडियो: श्रीलंका में पाकिस्तान टीम की फजीहत! मेहमान नवाजी को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

पाकिस्तान सरकार झुकी, खत्म हुआ सस्पेंस, टी20 वर्ल्ड कप में होगा भारत-पाक मैच

Previous article दिल्ली की सड़कों पर 500 नई ई-बसें, राजधानी बनी नंबर-1
Next article Ferrari की सबसे महंगी कार भारत आने को तैयार, 2.2 सेकेंड में पकड़ लेगी 100 Kmph की रफ्तार
Avatar Of Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel