[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Mohammad Amaan: 7 नंबर जर्सी वाला कप्तान, शतक के साथ खड़ा कर दिया रनों का पहाड़

Mohammad Amaan: 7 नंबर जर्सी वाला कप्तान, शतक के साथ खड़ा कर दिया रनों का पहाड़

0
Mohammad Amaan: 7 नंबर जर्सी वाला कप्तान, शतक के साथ खड़ा कर दिया रनों का पहाड़
Mohammad Amaan.

Mohammad Amaan: अंडर 19 एशिया कप में भारत और जापान के मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान मोहम्मद अमान ने शतक जड़ दिया है. अमान ने कप्तान की भूमिका बखूबी निभाते हुए 118 गेंद में 122 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में भरपूर धैर्य दिखाया. अमान ने 106 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. भारत ने कप्तान के शतक की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए. 

भारतीय टीम ने ओपनर आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी की तेज तर्रार पारी की बदौलत 7.2 ओवर में ही 65 रन बना लिए. वैभव सूर्यवंशी 23 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए. उनके बाद आयुष म्हात्रे भी 54 रन बनाकर 81 के स्कोर पर आउट हो गए. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान मोहम्मद अमान ने एक छोर पर टीम की पारी को संभाले रखा. भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए, लेकिन अमान ने दबाव नहीं आने दिया. उन्होंने काफी धीमी पारी खेली. अपनी 122 रन की पारी में केवल 7 चौके लगाए. उन्होंने तीसरे विकेट के लिए आंद्रे सिद्धार्थ के साथ 58 रन, चौथे विकेट के लिए केपी कार्तिकेय के साथ 122 रन और सातवें विकेट के लिए हार्दिक राज के साथ 50 रन की साझेदारी की.

मोहम्मद अमान की इस मैच में जर्सी नंबर 7 थी. उनकी इस पारी ने 7 नंबर की जर्सी वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी. जिन्होंने लंबे समय तक इस नंबर वाली जर्सी पहनकर भारतीय सीनियर टीम को लीड किया था. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में पहला मैच पाकिस्तान से खेली थी, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस मैच में मेन इन ब्लू जूनियर ने वापसी करते हुए शानदार खेल दिखाया. भारत के 339 रनों में केपी कार्तिकेय ने 57 तो आंद्रे सिद्धार्थ ने 35 रनों का योगदान दिया. पारी के अंत में हार्दिक राज ने भी महत्वपूर्ण 25 रन बनाए. 

इस मैच के लिए दोनों टीमें

भारत: मोहम्मद अमान (कप्तान), आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ सी, निखिल कुमार, केपी कार्तिकेय, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), हार्दिक राज, समर्थ नागराज, युधाजीत गुहा, चेतन शर्मा

जापान: कोजी हार्डग्रेव अबे (कप्तान) आदित्य फड़के, निहार परमार, , काजुमा काटो-स्टैफोर्ड, चार्ल्स हिंज, ह्यूगो केली, टिमोथी मूर, किफर यामामोटो-लेक, डैनियल पैनकहर्स्ट (विकेटकीपर), आरव तिवारी, मैक्स योनेकावा लिन

Previous article Bihar के 5 लाख शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया नया फरमान, हाजिरी लगाने के दौरान देने होंगे ये सबूत
Next article पलामू में सुजीत सिन्हा गिरोह के लिए काम करते थे रंगकर्मी और जेजेएमपी उग्रवादी, 6 गिरफ्तार
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel