[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket सिराज को मुक्का मारना चाहिए, आखिर किस बात पर भड़के माइकल वॉन, सुनाया इतना खरा-खरा

सिराज को मुक्का मारना चाहिए, आखिर किस बात पर भड़के माइकल वॉन, सुनाया इतना खरा-खरा

0
सिराज को मुक्का मारना चाहिए, आखिर किस बात पर भड़के माइकल वॉन, सुनाया इतना खरा-खरा
Micheal Vaughan on Mohammad Siraj. Image: X

Micheal Vaughan on Mohammad Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जा रहा टेस्ट मैच का तीसरा दिन बिल्कुल आखिरी क्षणों में विवादों में आ गया. इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली के टाइम पास करने के लिए बहाने बनाने को लेकर शुभमन गिल ने तीखी प्रतिक्रिया दी. गिल के इस जेस्चर की काफी आलोचना हो रही है. वहीं माइकल वॉन ने इसे इंग्लिश खिलाड़ियों की बेहतरीन रणनीति करार दिया. हालांकि यह विवाद अभी चल रहा है. इससे पहले टीम इंडिया ने गेंद को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी, जो दूसरे दिन की बड़ी घटना (विवादों की वजह) मानी गई. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत द्वारा तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन गेंद बदलने के फैसले की आलोचना की है. यह घटना तब हुई जब भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद के आकार को लेकर आपत्ति जताई और कप्तान शुभमन गिल ने अंपायर से गेंद बदलने की मांग की.

जसप्रीत बुमराह ने दूसरे दिन नई गेंद से लगातार तीन विकेट चटकाए, लेकिन गेंद बदलने के बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में और कोई विकेट नहीं गंवाया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए माइकल वॉन ने कहा कि गेंद के आकार को लेकर फील्डिंग टीम को ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, खासकर जब वह गेंद स्विंग या मूव कर रही हो. क्रिकबज से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने क्रिकेट में कई बार देखा है कि गेंदबाज बिना वजह चीजों को उलझा देते हैं. जब गेंद अच्छा मूव कर रही हो, तो उसकी शेप क्या है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. तीन विकेट मिल चुके थे, फिर क्यों बदलना?”

गेंद है या गाइडेड मिसाइल! 100वें टेस्ट मैच में स्टार्क ने करिश्माई गेंद से तोड़ा ब्रेट ली का रिकॉर्ड

सिराज पर तीखी टिप्पणी

वॉन ने मोहम्मद सिराज पर भी निशाना साधा. उनका मानना है कि गेंद बदलवाने की पहल सिराज ने की, जो शायद बार-बार अंपायर से संपर्क कर रहे थे. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “मुझे लग रहा था जैसे सिराज ही अंपायर से लगातार जाकर गेंद बदलने की मांग कर रहे थे. टीम के बाकी खिलाड़ियों को जाकर सिराज के सिर पर एक हल्का सा मुक्का मारना चाहिए था और कहना चाहिए, ‘क्या कर रहे हो?’ गेंदबाज कभी-कभी खुद के लिए मुश्किलें बढ़ा लेते हैं.” वॉन का मानना है कि गेंदबाजों को जरूरत से ज्यादा तकनीकी चीजों पर ध्यान देने के बजाय मैच सिचुएशन और गेंद की मूवमेंट पर फोकस करना चाहिए. 

हालांकि गेंद विवाद अब पीछे छूट गया है. अब गिल-क्रॉली विवाद की चर्चाएं ज्यादा हैं. मैच के स्कोर की बात करें, तो इंग्लैंड के बाद भारत ने भी अपनी पहली पारी 387 रन पर समाप्त की. वहीं इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 1 ओवर में 2 रन बना लिए हैं.

वैभव हुए फ्लॉप तो आयुष म्हात्रे ने जड़ा शतक, टेस्ट मैच में भी टी20 वाले गुण, टीम इंडिया एक ही दिन में जड़े 450 रन

ऑनर्स बोर्ड पर नाम के चक्कर में हो गई पंत की कुर्बानी! केएल राहुल ने खोला राज

‘हिम्मत दिखाओ’, टाइम पास वाला ड्रामा करने पर  शुभमन गिल का रौद्र रूप आया सामने, देखें वीडियो

Previous article इमरान खान के बेटों से हड़की पाक सरकार, प्रदर्शन से पहले ही चेतावनी जारी
Next article Sawan 2025 Hair Style: सावन में आपके लुक से नहीं हटेगी नजर, ट्राई करें ये हेयर स्टाइल्स
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel