[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket वो बदमाश हैं, लेकिन गंभीर को भी नजाकत से…, भारतीय कोच के एक्शन पर मैथ्यू हेडेन की दो टूक

वो बदमाश हैं, लेकिन गंभीर को भी नजाकत से…, भारतीय कोच के एक्शन पर मैथ्यू हेडेन की दो टूक

0
वो बदमाश हैं, लेकिन गंभीर को भी नजाकत से…, भारतीय कोच के एक्शन पर मैथ्यू हेडेन की दो टूक
जो रुट के शतक को लेकर मैथ्यू हेडन का बयान फोटो- सोशल मीडिया

Matthew Hayden on Gautam Gambhir and Lee Fortis Controversy : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबरी पर भले ही समाप्त हुई हो, लेकिन पांचवें टेस्ट मैच से पहले हुए विवाद ने जरूर भारतीय कैंप का पारा बढ़ा दिया था. ओवल के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस और गौतम गंंभीर के बीच बहस हुई, जहां भारतीय कोच फोर्टिस से कहते सुने गए कि आप हमें यह नहीं बता सकते कि हमें क्या करना है. आपको हमें बताने का कोई अधिकार नहीं है, आप बस एक ग्राउंड्समैन हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं और इस दौरान उन्होंने पिच क्यूरेटर की ओर उंगली भी उठाई. मामला कुछ और आगे बढ़ता, इससे पहले ही बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक तुरंत बीच में आए और माहौल शांत करने के लिए फोर्टिस को अलग ले गए. अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने गरमागरम बहस पर अपनी राय दी है.

मैथ्यू हेडन ने कहा है कि गौतम गंभीर ओवल के क्यूरेटर ली फोर्टिस के साथ हुई गरमागरम बहस में बेहतर भाषा का इस्तेमाल कर सकते थे, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामले इंग्लैंड में आम हैं, जहां मेजबान टीम मेहमान कोचों के लिए मुश्किलें खड़ी करती है. हेडन ने यह भी माना कि सीरीज की स्थिति को देखते हुए गंभीर की नाराजगी जायज थी. 

Image 142
वो बदमाश हैं, लेकिन गंभीर को भी नजाकत से... , भारतीय कोच के एक्शन पर मैथ्यू हेडेन की दो टूक 3

हेडन ने ‘ऑल ओवर बार द क्रिकेट’ पॉडकास्ट में कहा, “यह इंग्लैंड में एक आम मामला है. यह थोड़ी ताकत दिखाने वाली बात है. हम यहां हैं, आखिरी टेस्ट मैच है, यह मेरा मैदान है और वे गौतम गंभीर के लिए मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश करेंगे. लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए थी. वह बेहतर भाषा का इस्तेमाल कर सकते थे. लेकिन सच्चाई यह है कि उनकी टीम सबसे अहम टेस्ट मैच से पहले ट्रेनिंग करने की कोशिश कर रही थी.”

उसी पॉडकास्ट में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रेग ब्लूएट ने भी इस घटना को हास्यास्पद बताया और कहा कि इंग्लैंड में क्यूरेटर कमेंटेटरों के साथ भी ऐसा व्यवहार करते हैं. यह वाकई हास्यास्पद है. लेकिन गंभीर की नाराजगी समझी जा सकती है. हालांकि ब्लूएट ने कहा  कि गंभीर शायद इसे थोड़ा बेहतर तरीके से संभाल सकते थे. 

मैच के बाद फोर्टिस का बयान

ओवल पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस ने मैच समाप्त होने के बाद कहा कि गंभीर गुस्सैल स्वभाव के हैं, मैं कभी खलनायक नहीं था, मुझे खलनायक बना दिया गया. उम्मीद है आपको शो पसंद आया होगा. यहां पूरा माहौल आईपीएल जैसा था. यह एक शानदार मैच था.

विवाद के बावजूद, भारत ने क्रिकेट पर अपना ध्यान वापस केंद्रित किया और ओवल में रोमांचक 6 रन की जीत दर्ज कर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली. लेकिन इस जुबानी जंग ने इंग्लैंड में खेले गए एक ऐतिहासिक सीरीज में जरूर गर्मागर्मी का माहौल बनाया.

ये भी पढ़ें:-

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर लगभग तय, ट्रेविस हेड के साथ झंडा गाड़ने उतरेगा यह बल्लेबाज

एशेज 2025 तक फिट होने को बेताब हैं क्रिस वोक्स, ऑपरेशन नहीं बल्कि इस प्रक्रिया का लेंगे सहारा

आज भी उसके अंदर वही… रहाणे ने खोला 4 साल पुराना राज; जब इस बात पर गुस्सा हो गए थे सिराज

Previous article झारखंड के इस दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा इंद्रलोक, मां दुर्गा का भी दिखेगा भव्य रूप, भूमि पूजन से आगाज
Next article मूसाखाड़ बांध से 15 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel