[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Lookback 2024: जनवरी में दुखोंं का पहाड़, दिसंबर में खुशियों का अंबार, इस साल डेवोन कॉनवे सहित ये 8 क्रिकेटर्स बने पिता

Lookback 2024: जनवरी में दुखोंं का पहाड़, दिसंबर में खुशियों का अंबार, इस साल डेवोन कॉनवे सहित ये 8 क्रिकेटर्स बने पिता

0
Lookback 2024: जनवरी में दुखोंं का पहाड़, दिसंबर में खुशियों का अंबार, इस साल डेवोन कॉनवे सहित ये 8 क्रिकेटर्स बने पिता
Virat Kohli and Dwen Conway with their wives.

Lookback 2024, Cricketers who became father: इस साल भारतीय क्रिकेटर्स के लिए काफी खुशियों भरा रहा. भारत ने इस साल 17 वर्षों बाद टी20 विश्वकप जीतकर इतिहास रचा. इसके साथ ही इस साल कई भारतीय क्रिकेटर्स को पिता बनने की भी खुशी मिली. लेकिन सबसे बड़ी खुशी डेवोन कॉनवे के घर आई. जनवरी में उनकी पत्नी को मिसकैरेज हो गया था, लेकिन दिसंबर आते-आते उनके घर बेटी की किलकारी गूंजी. इस साल तीन इंडियन और 5 विदेशी खिलाड़ियों सहित इस साल 8 क्रिकेटर्स पिता बने. फोटोज में देखें पैरेंट्स बने कपल-

Lookback 2024: विराट कोहली

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार पैरेंट्स बने. विरुष्का की पहली बेटी वामिका ने में जन्म लिया था. जबकि इस साल 15 फरवरी उनके बेटे अकाय इस जोड़ी ने स्वागत किया. विराट ने इंस्टाग्राम पर एक नोट के जरिए इस खुशी को साझा किया था.

Virat Father
Virat Kohli and Anushka Sharma

केन विलियम्सन

केन विलियम्नसन भी इस साल अपने तीसरे बच्चे के पिता बने. उनकी पार्टनर सारा रहीम ने 28 फरवरी को बेबी गर्ल को जन्म दिया. केन विलियम्सन ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशी को साझा किया. केन पहली बार 2020 में बेटी मैगी के पिता बने थे और 2022 में उनके बेटे ने जन्म लिया था.

Kane Williamson Father
Kane Williamson and Sarah Raheem

शाहीन शाह

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के घर भी इस साल किलकारी गूंजी. पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से शादी करने वाले शाहीन इस साल 24 अगस्त को बेटे अलियार के पिता बने.

Shaheen Shah Father
Shaheen Shah Afridi

सरफराज खान

विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज खान भी इस साल पहली बार पिता बने. उनकी पत्नी रोमाना जहूर ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया. इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरु में पहले मैच में शतक लगाने के दूसरे दिन 22 अक्टूबर 2024 को पिता बने.

Sarfaraj Khan Father
Sarfaraz Khan and Romana Zahoor

ट्रेविस हेड

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड इस साल दूसरी बार बेबी ब्वॉय के पिता बने. उन्होंने अपने बेटे का नाम हैरिसन रखा है. 2022 में उनकी पहली बेटी मिला का जन्म हुआ था.

Travis Head Father
Travis Head and Jessica Davies

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 2018 में पहली बार बेटी समायरा के पिता बने थे. इस साल कप्तान रोहित दूसरी बार पिता बने. उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर को बेबी ब्वॉय को जन्म दिया. रितिका ने अपने बच्चे का नाम अहान रखा है.

Rohit Father
Rohit Sharma and Ritika Sajdeh

मुस्तफिजुर रहमान

बाग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर 4 दिसंबर 2024 को पिता बने. उनकी पत्नी सामिया परवीन ने बेटे को जन्म दिया. बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले रहमान आईपीएल में भी चेन्नई सुपकिंग्स की टीम से जुड़े थे, लेकिन इस बार उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है.

Untitled Design 41
Mustafizur Rahman and Samia Parveen

डेवोन कॉनवे

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डेवोन कॉनवे के लिए साल की शुरुआत बेहद खराब रही. उनकी पत्नी ने 31 जनवरी 2024 को मिसकैरेज की जानकारी दी. लेकिन साल के अंत तक उनका घर खुशियों से भर गया. 16 दिसंबर को उनकी पत्नी किम ने बेटी को जन्म दिया. दोनों ने अपनी बेटी का नाम ओलीविया रखा है.

Untitled Design 43 1
Devon Conway and Kim Conway

‘Prithvi Shaw खुद अपने दुश्मन हैं, रात भर होटल रूम से गायब थे’, MCA अधिकारी ने किया खुलासा

गुकेश की प्राइज मनी पर नहीं लगेगा टैक्स! मोदी सरकार ने किया इशारा, जानें अब कितना पैसा मिलेगा चैंपियन को 

Previous article Delhi Election 2025 Caste Factor: दिल्ली चुनाव में किस जाति का कितना है प्रभाव? किसके हाथ में होगी सत्ता की चाबी
Next article Bihar Business: बिहार में सीमेंट कारखाना लगाने के लिए 800 करोड़ खर्च करेगी श्रीसीमेंट, राज्य को मिले 1.8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel