[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket 2019 विश्वकप सेमीफाइनल: कैप्टन कूल की वो भूल, धोनी के इस एक्शन से कीवी बॉलर था हैरान, बना भारत की हार का कारण

2019 विश्वकप सेमीफाइनल: कैप्टन कूल की वो भूल, धोनी के इस एक्शन से कीवी बॉलर था हैरान, बना भारत की हार का कारण

0
2019 विश्वकप सेमीफाइनल: कैप्टन कूल की वो भूल, धोनी के इस एक्शन से कीवी बॉलर था हैरान, बना भारत की हार का कारण
2019 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान एमएस धोनी और हेनरी निकोल्स. फोटो- ICC/X

Lockie Ferguson recalls MS Dhoni’s shocking leave in 2019 World Cup Semifinal: भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल कई बार टूटा है. 2003 के विश्वकप में सचिन के आउट होने पर तो कभी 2019 में धोनी के रन आउट पर. हाल के क्रिकेट प्रशंसकों को तो धोनी का विकेट कुछ ज्यादा ही सालता है. क्योंकि 2019 विश्वकप के सेमीफाइनल में उनका विकेट गिरना केवल भारत की हार नहीं बल्कि धोनी के संन्यास की पटकथा भी बन गया. हालांकि धोनी के कुछ फैसलों ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों को भी चौंका दिया था. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने भारत बनाम न्यूजीलैंड 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का एक यादगार पल साझा किया है जब ओल्ड ट्रैफर्ड में तनावपूर्ण रन चेज के दौरान एमएस धोनी ने एक गेंद को छोड़ दिया था. 240 रन का लक्ष्य पीछा कर रही भारतीय टीम दबाव में थी और धोनी का यह फैसला फर्ग्यूसन के लिए भी हैरान करने वाला रहा.

उस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 239 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने काफी खराब शुरुआत की. ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी ने भारत को 5 रन के स्कोर पर दोहरा झटका दिया और फिर 24 रन पर 4 विकेट ढेर कर दिए. भारत 92 रन के स्कोर पर 6 विकेट खोकर शर्मनाक हार के नजदीक था. लेकिन इसी समय एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा (77) की साझेदारी ने स्कोर को 208/7 तक पहुंचाया. धोनी ने उस मैच में 72 गेंदों पर 50 रन बनाए थे. 

लॉकी फर्ग्यूसन ने बताई धोनी की भूल

लॉकी फर्ग्यूसन ने क्रिकट्रैकर से कहा, “मुझे याद नहीं कि कितने रन चाहिए थे, लेकिन पता था कि भारत को तेजी से रन बनाने थे. योजना थी गेंद डालकर देखना कि धोनी अंडरकट करेंगे या नहीं, लेकिन उन्होंने गेंद छोड़ दी. यह देखकर मैं वाकई हैरान था कि उन्होंने गेंद को छोड़ दिया”. दरअसल भारत को 31 गेंदों पर 52 रन चाहिए थे. धोनी ने 49वें ओवर में फर्ग्यूसन की पहली गेंद पर शानदार अपरकट लगाया और गेंद को डीप बैकवर्ड प्वाइंट के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया. लेकिन तभी धोनी ने दूसरी गेंद छोड़ दी जिसने दर्शकों और फर्ग्यूसन दोनों को हैरान कर दिया. 

Image 344
धोनी के गेंद छोड़ने पर हैरान लॉकी फर्ग्यूसन.

फर्ग्यूसन ने आगे कहा, “मैं हैरान था क्योंकि आमतौर पर बल्लेबाज रन बनाने की कोशिश करता है. अगले ओवर में मैंने फिर वही कोशिश की और धोनी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. योजना लगभग काम कर गई थी. लेकिन उन्हें उस मैच में आउट करना और सेमीफाइनल जीतना शानदार था.” 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने दूसरा रन लेने की कोशिश की, लेकिन मार्टिन गुप्टिल के सटीक थ्रो ने उन्हें महज इंचों से रनआउट कर दिया. 

Image 343
2019 के सेमीफाइनल में रनआउट होते एमएस धोनी. फोटो- सोशल मीडिया.

हालांकि भारत का चेज वहीं से बिखर गया था, जब 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जडेजा आउट हो गए. दबाव धोनी पर आ गया और भारत को 12 गेंदों पर 31 रन की जरूरत आ पड़ी. धोनी अक्सर मैच को गहराई तक ले जाते थे और कई बार दबाव की स्थिति से टीम को निकालते थे. लेकिन उस मैच में न्यूजीलैंड ने समझदारी से गेंदबाजी की और दबाव बनाए रखा. अंततः भारत 18 रन से हार गया, भारत की उम्मीदें टूट गईं और न्यूजीलैंड ने यह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई. यह धोनी का आखिरी वनडे साबित हुआ. एक साल बाद, 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. 

ये भी पढ़ें:-

स्किन कैंसर से पीड़ित हैं माइकल क्लार्क, नाक की करवाई सर्जरी, फैंस से की भावुक और जागरूकता भरी अपील

OMG! 1 गेंद में 20 रन, RCB के इस कैरिबियाई स्टार ने 291.67 स्ट्राइक रेट से कूटे रन, फिर भी नहीं जीती टीम

बॉलिंग करियर के 201 विकेटों में एक है सबसे खास, सचिन तेंदुलकर ने इसको बताया अपना फेवरेट शिकार

Previous article बिहार में सिंदूर की खेती से होगा जोरदार मुनाफा, इस यूनिवर्सिटी ने की विशेष तैयारी
Next article Motihari: चैलाहां पैक्स अध्यक्ष पद पर मोहन की जीत
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel