[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket विराट के बाद अब KL Rahul चोटिल, घरेलू मैचों में पंजाब के खिलाफ रणजी मैच से बाहर हो सकते हैं

विराट के बाद अब KL Rahul चोटिल, घरेलू मैचों में पंजाब के खिलाफ रणजी मैच से बाहर हो सकते हैं

0
विराट के बाद अब KL Rahul चोटिल, घरेलू मैचों में पंजाब के खिलाफ रणजी मैच से बाहर हो सकते हैं
IND vs ENG: KL Rahul

KL Rahul: सलामी बल्लेबाज केएल राहुल कोहनी की चोट से उबर रहे हैं जिसके कारण वह गुरुवार से यहां पंजाब के खिलाफ शुरू होने वाले कर्नाटक के रणजी ट्रॉफी मैच से बाहर हो सकते हैं. राहुल ने बीसीसीआई के चिकित्सा दल को इस मुद्दे पर अपनी चिंता से अवगत कराया है और वे फिलहाल उनकी निगरानी कर रहे हैं. राहुल को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान हाथ में भी चोट लग गई थी. इससे पहले विराट कोहली ने गर्दन में मोच के कारण रणजी मैचों से बाहर रहने का फैसला किया था. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार राहुल 30 जनवरी से हरियाणा के खिलाफ शुरू होने वाले रणजी मैच में खेल सकते हैं. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ पंजाब के खिलाफ मैच के लिए एक या दो दिन में टीम की घोषणा कर सकता है. भारतीय टीम में शामिल कर्नाटक के अन्य खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्णा और देवदत्त पडिक्कल चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. ये दोनों वर्तमान में विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं. देवदत्त अच्छी लय में हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद खेले गए दो मैचों में एक शतक और अर्धशतक लगाए हैं.

पंजाब को कर्नाटक के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल की सेवाएं मिलेंगी. बीसीसीआई ने गुरुवार को जारी 10 सूत्री आदेश में शीर्ष खिलाड़ियों के लिए घरेलू मैचों में भाग लेना अनिवार्य कर दिया है. खिलाड़ियों को इस शर्त से छूट पाने के लिए चयन समिति के अध्यक्ष से अनुमति लेनी होगी.

एश्ले गार्डनर का ऐतिहासिक कैच, बाउंड्री लाइन पर एक हाथ से लपका जबरदस्त कैच, Video

वेस्टइंडीज क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, गुडाकेश मोती ने इतिहास में दर्ज कराया अपना नाम

यह खबर न्यूज एजेंसी भाषा से ली गई है.

Previous article Shark Tank-4: गौरव तनेजा की शार्क टैंक इंडिया में एंट्री, अनुपम मित्तल ने किया बिजनेस मॉडल पर सवाल
Next article Number 9 Personality: इन तिथियों पर जन्मी लड़कियां होती हैं तेज-तर्रार, छोटी-छोटी बातों पर आता है गुस्सा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel