[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket कर्नाटक की जीत का अद्भुत रिकॉर्ड, विदर्भ को 36 रनों से हराकर पांचवीं बार जीती Vijay Hazare Trophy

कर्नाटक की जीत का अद्भुत रिकॉर्ड, विदर्भ को 36 रनों से हराकर पांचवीं बार जीती Vijay Hazare Trophy

0
कर्नाटक की जीत का अद्भुत रिकॉर्ड, विदर्भ को 36 रनों से हराकर पांचवीं बार जीती Vijay Hazare Trophy
विजय हजारे ट्रॉफी के साथ कर्नाटक की टीम

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में कल शनिवार की बीती रात को मयंक अग्रवाल की कर्नाटक टीम ने शानदार जीत दर्ज की. कर्नाटक ने पांचवीं बार इस खिताब को अपने नाम किया. कर्नाटक के नाम इस सीरीज में जबरदस्त रिकॉर्ड रहा है, उसने जब भी फाइनल के लिए क्वालिफाइ किया है, वह ट्रॉफी को जरूर जीतती है. गुजरात के वड़ोदरा स्टेडियम में कर्नाटक ने इस बार 18 जनवरी को विदर्भ के खिलाफ 36 रनों से जीत दर्ज की. प्रतियोगिता में अब तक अविजित रही विदर्भ को हार का सामना करना पड़ा. 

विदर्भ के कप्तान करुण नायर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने अपना पहला विकेट 23 रन पर देवदत्त पडिक्कल के रूप में गंवा दिया. इसके बाद कप्तान मयंक अग्रवाल भी 23 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद  बांए हाथ के बल्लेबाज स्मरण की 92 गेंद में 101 रन की पारी खेली और चौथे विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कृष्णन श्रीजीत (74 गेंद में 78 रन) के साथ 160 रन की साझेदारी की. स्मरण ने पांचवें विकेट के लिए अभिनव मनोहर (42 गेंद में 79 रन) के साथ 106 की आक्रामक साझेदारी कर कर्नाटक को 50 ओवर में छह विकेट पर 348 रन तक पहुंचा दिया. 

करुण नायर आखिरी मैच में नहीं चले

349 रन का पीछा करने उतरी विदर्भ की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही. उसे भी पहला झटका 32 रन पर ही लग गया. ओपनर यश राठौर 22 रन बनाकर आउट हो गए. विदर्भ ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. लेकिन एक छोर से ओपनर ध्रुव शोरे ने पारी को संभाले रखा. उन्होंने 111 गेंद पर 110 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने उनका साथ नहीं दिया. 2024-25 के सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान करुण नायर भी इस मैच में नहीं चले. वे प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हो गए. मैच के आखिरी ओवरों में हर्ष दुबे की 30 गेंद में 63 रन की पारी के बावजूद कर्नाटक की टीम 48.2 ओवर में 312 रन पर आउट हो गयी. 

कर्नाटक के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की

कर्नाटक के मध्यम गति के गेंदबाज वासुकी कौशिक ने इस बड़े स्कोर वाले मैच में 10 ओवर में 47 रन पर तीन विकेट झटक कर प्रभावित किया. अभिलाष शेट्टी ने 9.2 ओवर में 58 रन देकर तीन विकेट लिये. जबकि प्रसिद्ध ने भी तीन विकेट लिये लेकिन उन्होंने 10 ओवर में 84 रन लुटाये. शोरे को भारतीय टीम के इस गेंदबाज के खिलाफ रन बनाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई. उन्होंने प्रसिद्ध खिलाफ छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया. शोरे ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाये.

करुण नायर के लिए शानदार रहा यह टूर्नामेंट

शनिवार को ही भारत की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा की जा रही थी. करुण नायर की शानदार पारी से उनके चयन की भी उम्मीद बढ़ गई थी. लेकिन सेलेक्शन कमेटी ने उनको नजरअंदाज किया. भारत के वनडे टीम में जगह के लिए करुण के नाम पर चयनकर्ताओं के बीच गंभीर चर्चा हुई थी. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 9 मैचों की 8 पारियों में 389.5 की औसत से 779 रन बनाये. यह इस टूर्नामेंट में किसी भी कप्तान की ओर से बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. उनकी तारीफ सचिन तेंदुलकर ने भी की थी. टीम में करुण का चयन न होने से कई दिग्गज भी नाराज दिखे.

इसे भी पढ़ें: करुण नायर को नहीं चुनने पर भड़के हरभजन सिंह, अगरकर को सुना दी खरी-खरी

इसे भी पढ़ें: Ranji Trophy: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलेंगे रोहित शर्मा, 10 साल बाद होगी वापसी

Previous article Health Tips: क्या आप जानते हैं सर्दियों में रोजाना एक ग्लास गर्म पानी पीने के फायदे? जानकर चौंक जाएंगे आप
Next article बिहार में मिला 5 साल की बच्ची का कंकाल, थानाध्यक्ष सस्पेंड
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel