[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, पैट कमिंस के बाद अब हेजलवुड भी वर्ल्ड कप टीम से बाहर

ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, पैट कमिंस के बाद अब हेजलवुड भी वर्ल्ड कप टीम से बाहर

0
ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, पैट कमिंस के बाद अब हेजलवुड भी वर्ल्ड कप टीम से बाहर
जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood Ruled Out: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम को टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक दिन पहले एक और झटका लग गया है. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) चोट की वजह से पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. यह खबर ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है क्योंकि टीम के दिग्गज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) पहले ही बाहर हो चुके हैं. ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर नजर आने लगा है.

सुपर-8 राउंड तक ठीक होने की थी उम्मीद 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार 6 फरवरी को साफ कर दिया कि जोश हेजलवुड अब इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे. हेजलवुड पिछले तीन महीनों से हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे. इसके बावजूद सेलेक्टर्स ने उन पर भरोसा जताया था और उन्हें टीम में शामिल किया था. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि हेजलवुड ग्रुप स्टेज के मैचों तक आराम करेंगे और सुपर-8 राउंड शुरू होने तक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौट आएंगे. लेकिन उनकी रिकवरी उस रफ्तार से नहीं हुई, जैसी उम्मीद की जा रही थी. अब यह तय हो गया है कि वे आगे के मैचों के लिए भी फिट नहीं हो पाएंगे, इसलिए उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है.

15 साल में पहली बार हुआ ऐसा 

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में पिछले 15 सालों में यह पहली बार होगा जब टीम किसी आईसीसी टूर्नामेंट में अपने तीन सबसे बड़े तेज गेंदबाजों के बिना उतरेगी. मिचेल स्टार्क ने पिछले साल ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था. इसके बाद पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए और अब जोश हेजलवुड भी बाहर हैं. 2011 के बाद से ऐसा कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं हुआ था जिसमें इन तीनों में से कोई भी टीम का हिस्सा न हो. अब जब ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी, तो उनके पास न तो स्टार्क का अनुभव होगा, न कमिंस की कप्तानी और न ही हेजलवुड की सटीक लाइन-लेंथ.

रिप्लेसमेंट पर सस्पेंस बरकरार 

जोश हेजलवुड के बाहर होने का ऐलान तो कर दिया गया है, लेकिन उनकी जगह टीम में कौन शामिल होगा, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि वे अभी किसी रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं कर रहे हैं. उनका मानना है कि शुरुआती मैचों में टीम मौजूदा खिलाड़ियों के साथ काम चला सकती है. हालांकि, खबर है कि सीन एबॉट को मुख्य टीम में जगह मिल सकती है. सीन एबॉट फिलहाल रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान भी टीम के साथ वक्त बिताया था. जरूरत पड़ने पर कभी भी उनके नाम का ऐलान किया जा सकता है.

रिस्क नहीं लेना चाहते थे सेलेक्टर्स 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेलेक्टर टोनी डॉडमेड ने इस फैसले पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि जोश ठीक हो जाएंगे, लेकिन ताजा रिपोर्ट देखने के बाद लगा कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी और वक्त लगेगा. 35 साल के हेजलवुड के करियर को देखते हुए बोर्ड कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था. अगर उन्हें जबरदस्ती खिलाया जाता या रिहैबिलिटेशन में जल्दबाजी की जाती, तो यह उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता था. इसलिए भारी मन से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर रखने का फैसला लिया गया है.

ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे की राह मुश्किल 

भले ही ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला मैच खेलने के लिए अभी थोड़ा वक्त है, लेकिन टीम का संतुलन बिगड़ गया है. टीम के पास जो बाकी गेंदबाज हैं, उनमें से भी कुछ पूरी तरह फिट नहीं बताए जा रहे हैं. ऐसे में फिर से टी20 चैंपियन बनने का सपना देख रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह वर्ल्ड कप आसान नहीं होने वाला है.

ये भी पढ़ें-

छठी बार विश्व विजेता बनने उतरेगी टीम इंडिया, फाइनल में इंग्लैंड से महामुकाबला आज

T20 World Cup 2026: PCB को लग सकता है 3 अरब 15 करोड़ रुपये का झटका, पाकिस्तान को कोर्ट में घसीटने की तैयारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel