[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket अफगानिस्तान क्रिकेट में बडा बदलाव, जोनाथन ट्रॉट ने कोच का पद छोड़ने के बाद कही बड़ी बात

अफगानिस्तान क्रिकेट में बडा बदलाव, जोनाथन ट्रॉट ने कोच का पद छोड़ने के बाद कही बड़ी बात

0
अफगानिस्तान क्रिकेट में बडा बदलाव, जोनाथन ट्रॉट ने कोच का पद छोड़ने के बाद कही बड़ी बात
जोनाथन ट्रॉट

Jonathan Trott Statement: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ट्रॉट लगभग चार साल तक इस टीम के कोच रहे. उनका आखिरी मैच कनाडा के खिलाफ रहा जिसे अफगानिस्तान ने 82 रन से जीता. हालांकि यह जीत टीम के लिए काफी नहीं थी और टीम सुपर आठ की रेस से बाहर हो गई. अपने आखिरी प्रेस कान्फ्रेंस में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ट्रॉट काफी भावुक नजर आए. उन्होंने अफगानिस्तान के साथ अपनी इस पूरी यात्रा को याद किया और टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुलकर बात की. ट्रॉट का जाना अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए एक बडे बदलाव का संकेत है.

किस्मत से मिली थी कोच की कुर्सी 

जोनाथन ट्रॉट जुलाई 2022 में अफगानिस्तान टीम के हेड कोच बने थे. ट्रॉट ने मीडिया से बात करते हुए खुद बताया कि उन्हें यह अहम पद सिर्फ किस्मत के कारण मिला था. दरअसल अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सबसे पहले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम थोर्प को हेड कोच बनने का आफर दिया था. लेकिन किसी कारण से थोर्प यह जिम्मेदारी नहीं उठा सके. इसके बाद बोर्ड ने 44 साल के ट्रॉट के सामने यह प्रस्ताव रखा. ट्रॉट ने इस बेहतरीन मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और पूरे जोश के साथ इसे स्वीकार कर लिया.

2023 और 2024 वर्ल्ड कप में किया कमाल 

ट्रॉट के कोच रहते हुए अफगानिस्तान टीम ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई. साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में इस टीम ने दमदार खेल दिखाया और कई बडी टीमों को हराकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. इसके बाद 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी अफगानिस्तान का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. टीम इतिहास रचते हुए पहली बार किसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही. ट्रॉट की कोचिंग में खिलाडियों के अंदर एक अलग तरह का आत्मविश्वास देखने को मिला.

दक्षिण अफ्रीका से हार का रहा मलाल 

अपने कार्यकाल की बातों को याद करते हुए ट्रॉट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक खास मैच का जिक्र किया. उन्होंने माना कि टीम कुछ मौकों पर बदकिस्मत भी रही. ट्रॉट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में मिली हार का सबसे ज्यादा दुख है. उनका मानना है कि अफगानिस्तान की टीम वह मैच जीत सकती थी. ट्रॉट ने कहा कि अगर हम सामान्य समय में वह मैच जीत जाते तो दक्षिण अफ्रीका का अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा होता यह देखना काफी अलग होता.

खिलाडियों का जीवन बदलना सबसे बडी खुशी 

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे जोनाथन ट्रॉट के लिए मैच जीतने से ज्यादा खिलाडियों का व्यक्तिगत विकास मायने रखता है. ट्रॉट ने कहा कि उनके लिए सबसे खुशी की बात यह रही कि उन्होंने खिलाडियों को मैदान के बाहर भी आगे बढते देखा. क्रिकेट के खेल के जरिए अफगानिस्तान के खिलाडियों की जिंदगी में बहुत बडा बदलाव आया है. इस खेल की मदद से खिलाड़ी अपने परिवार की किस्मत बदल रहे हैं. ट्रॉट ने कहा कि इस बदलाव को करीब से देखना और इसमें अपना छोटा सा हिस्सा निभाना उनके लिए बहुत संतोष की बात है.

भविष्य के लिए टीम को दी शुभकामनाएं 

ट्रॉट ने अपनी बात खतम करते हुए कहा कि शायद कोच पद छोडने का यह बिल्कुल सही समय है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा लेकिन मैं अफगानिस्तान क्रिकेट के भविष्य के लिए सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं. ट्रॉट ने कहा कि मैंने अपने काम में पूरी कोशिश की और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया. ट्रॉट को उम्मीद है कि खिलाड़ी उनके इस समर्पण को देखेंगे और समझेंगे कि उन्हें इस खेल से कितना ज्यादा प्यार है.

ये भी पढ़ें-

टीम को इस मुकाम तक पहुंचाया, कोच जोनाथन ट्रॉट की विदाई पर भावुक हुए राशिद खान

दिमाग खाली है क्या? T20 WC में BCCI का पक्ष लेने के आरोपों पर भड़के आकाश चोपड़ा

ये पाकिस्तानी नहीं सुधरेंगे, सुपर-8 में भारत को लेकर दिया बेतुका बयान, जानें क्या कहा?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel