[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?

झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?

0
झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?
विराट सिंह और कुमार देव्रत (फोटो-सोशल मीडिया)

Jharkhand T20 League Final 2026: झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित झारखंड टी20 लीग 2026 भी अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार (23 जून) को छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और अब ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.

यह मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस दौरान झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी मौजूद रहेंगे. अगर आप इस खिताबी जंग का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां जानिए मैच से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी…

कब खेला जाएगा फाइनल?

झारखंड टी20 लीग 2026 का फाइनल मुकाबला छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच मंगलवार, 23 जून को खेला जाएगा.

कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?

छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच यह खिताबी मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच फाइनल मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. वहीं टॉस मैच शुरू होने से करीब 30 मिनट पहले होगा.

स्टेडियम में मैच कैसे देख सकते हैं?

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है कि फाइनल मुकाबले के लिए स्टेडियम में एंट्री पूरी तरह फ्री रखी गई है. यानी दर्शक बिना टिकट के मैदान पहुंचकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

टीवी पर फ्री में कहां देखें LIVE मैच?

झारखंड टी20 लीग 2026 के फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर किया जाएगा. फैंस डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मुकाबले का लाइव प्रसारण बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं.

मोबाइल पर कैसे देखें LIVE Streaming?

मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

ऐसी है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

छोटानागपुर रॉयल्स: नाजिम सिद्दीकी, विराट सिंह (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), श्रेष्ट सागर, चंदन मुखी, हिमांशु द्विवेदी, सुप्रियो चक्रवर्ती, दीपांशु रावत, विकाश सिंह, दुर्गेश कुमार, राहुल रजक.

जमशेदपुर स्टीलर्स: कुमार करण, कुमार देव्रत (कप्तान), मणिकांत मिश्रा, रवि शर्मा, अमन कुमार, नितीन रेड्डी (विकेटकीपर), हर्ष राणा, एमडी कौनैन क़ुरैशी, रितिक अनंत, शक्ति सिंह, प्रतीक रंजन.

यह भी पढ़ें: Jharkhand T20 League: 14 छक्के, 8 चौके और 143 रन… कुमार करण के शतक ने जमशेदपुर स्टीलर्स को दिलाया फाइनल का टिकट

Previous article रोहतास में चावल लदे ट्रक ने बिहार पुलिस की बस में मारी टक्कर, 12 जवान घायल; SDM और बीडीओ पहुंचे अस्पताल
Next article ‘कितने भरत तिवारी को मारोगे’, न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने सरकार को घेरा
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel