[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket झारखंड के लाल ईशान किशन का रायपुर में कमाल, लगाई फिफ्टी, तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड

झारखंड के लाल ईशान किशन का रायपुर में कमाल, लगाई फिफ्टी, तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड

0
झारखंड के लाल ईशान किशन का रायपुर में कमाल, लगाई फिफ्टी, तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड
ईशान किशन

Ishan Kishan Fifty: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच चल रही पांच मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है. भारत ने रायपुर टी20 को 7 विकेट से जीतकर अपने नाम किया. टीम इंडिया ने सिर्फ 15.2 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया. इस शानदार जीत के असली हीरो रहे युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan), जिन्होंने 32 बॉल में 76 रन की पारी खेली.

ईशान किशन का कमाल

इस मैच में ईशान किशन बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आए. उन्होंने आते ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने शुरू कर दिए. ईशान ने केवल 32 गेंदों का सामना किया और 76 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट लगभग 238 का रहा. उनकी इस तेज बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड की गेंदबाजी को पूरी तरह से बिखेर कर रख दिया.

सबसे तेज फिफ्टी का नया रिकॉर्ड

ईशान किशन ने अपनी इस पारी के दौरान एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में अपनी फिफ्टी लगाई. यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक है. वहीं इस सीरीज के पहले मैच में ही अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर फिफ्टी लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन ईशान ने सिर्फ 2 दिन के अंदर उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया. ईशान के लिए यह पारी इसलिए भी बहुत सुकून देने वाली है क्योंकि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में पूरे दो साल के लंबे इंतजार के बाद कोई अर्धशतक लगाया है.

मुश्किल समय में टीम को संभाला

जब भारत 209 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरा, तो शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने अपने दोनों ओपनर बहुत जल्दी खो दिए थे. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए और संजू सैमसन भी सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. ऐसे नाजुक मौके पर टीम पर बहुत दबाव था, लेकिन ईशान किशन ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने न केवल विकेट गिरने के सिलसिले को रोका, बल्कि रन बनाने की गति को भी कम नहीं होने दिया. उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. जब ईशान आउट हुए, तब तक भारत 9.1 ओवर में 128 रन बना चुका था और जीत की राह आसान हो चुकी थी. सूर्यकुमार यादव ने भी नाबाद 82 रन बनाए.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ 2nd T20: ईशान-सूर्या की फिफ्टी, रायपुर में टीम इंडिया की 7 विकेट से जीत

IND vs NZ 2nd T20: भारत को मिला 209 रन का लक्ष्य, सेंटनर ने खेली कप्तानी पारी

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड की बैटिंग, बुमराह और अक्षर प्लेइंग XI से बाहर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel