[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket धोनी के खास क्लब में शामिल हुए ईशान किशन, वनडे क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले छठे भारतीय बने

धोनी के खास क्लब में शामिल हुए ईशान किशन, वनडे क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले छठे भारतीय बने

0
धोनी के खास क्लब में शामिल हुए ईशान किशन, वनडे क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले छठे भारतीय बने
ईशान किशन शॉट खेलते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)

Ishan Kishan: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने एक अहम उपलब्धि अपने नाम कर ली. ईशान ने वनडे क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं और इसके साथ ही कई खास रिकॉर्ड्स की सूची में अपनी जगह बना ली है.

ईशान किशन वनडे क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 966 गेंदों का सामना किया. इस सूची में हार्दिक पंड्या 857 गेंदों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि केदार जाधव (936), कपिल देव (करीब 954), शुभमन गिल (954) और एमएस धोनी (955) उनसे आगे हैं.

सबसे कम गेंदों में 1000 वनडे रन (भारतीय बल्लेबाज)

  • 857 – हार्दिक पंड्या
  • 936 – केदार जाधव
  • 954 – कपिल देव
  • 954 – शुभमन गिल
  • 955 – एमएस धोनी
  • 966 – ईशान किशन

इसके अलावा ईशान भारत के लिए सबसे कम पारियों में 1000 वनडे रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि 26 पारियों में हासिल की. इस सूची में शुभमन गिल सबसे आगे हैं, जिन्होंने सिर्फ 19 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे. विराट कोहली और शिखर धवन ने 24-24 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू और श्रेयस अय्यर ने 25 पारियों में यह कारनामा किया था.

सबसे कम पारियों में 1000 वनडे रन (भारत)

  • 19 – शुभमन गिल
  • 24 – विराट कोहली
  • 24 – शिखर धवन
  • 25 – नवजोत सिंह सिद्धू
  • 25 – श्रेयस अय्यर
  • 26 – ईशान किशन

ईशान किशन लंबे समय के बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी की है. हालांकि, उससे पहले भी वो भारतीय टीम के लिए अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं. आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ईशान ने कम समय में 1000 वनडे रन पूरे कर यह दिखा दिया है कि वह भारत के भविष्य की योजनाओं का अहम हिस्सा बन सकते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि उनके करियर के लिए एक और बड़ा मील का पत्थर साबित हुई.

यह भी पढ़ें: IPL में हिट…ट्राई सीरीज में फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी की ये गलतियां कहीं ले न डुबे उनका करियर

Previous article शंभुगंज में मूंग की फसल से किसानों के चेहरे खिले, बंपर उत्पादन की उम्मीद
Next article भोजपुर में नीलम आनंद जी की पुण्यतिथि पर ‘आओ चलें शिव की ओर’ संकल्प के साथ 200 लोगों ने शिव को बनाया गुरु
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel