[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket भारत सीरीज से पहले आयरलैंड ने बदला कप्तान, स्टार विकेटकीपर को सौंपी टी20 टीम की कमान

भारत सीरीज से पहले आयरलैंड ने बदला कप्तान, स्टार विकेटकीपर को सौंपी टी20 टीम की कमान

0
भारत सीरीज से पहले आयरलैंड ने बदला कप्तान, स्टार विकेटकीपर को सौंपी टी20 टीम की कमान
आयरलैंड टीम के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)

Ireland Team Announced: भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले आयरलैंड क्रिकेट टीम ने बड़ा फैसला लिया है. अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लोर्कन टकर को आयरलैंड की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. वह पॉल स्टर्लिंग की जगह लेंगे, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था.

29 वर्षीय टकर आयरलैंड के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं और टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने अब तक आयरलैंड के लिए 91 टी20, 58 वनडे और 10 टेस्ट मैच खेले हैं. इसके अलावा वह घरेलू क्रिकेट में लेइनस्टर लाइटनिंग टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं.

कप्तानी मिलना मेरे लिए गर्व की बात: टकर

नए कप्तान बनाए जाने के बाद लोर्कन टकर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उन्हें आयरलैंड की कप्तानी करने का मौका मिलेगा. टकर ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. आयरलैंड की कप्तानी करना गर्व की बात है. मैं उन सभी कप्तानों की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने मुझसे पहले टीम का नेतृत्व किया और अब उनका हिस्सा बनना मेरे लिए खास है.”

चोटों से जूझ रही है आयरलैंड टीम

भारत सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम कई अहम खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरेगी. आयरलैंड के 6 खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग (पिंडली की चोट), जोश लिटिल (स्ट्रेस फ्रैक्चर), मार्क अडेयर (मांसपेशियों में चोट), कर्टिस कैम्फर (हाथ में फ्रैक्चर), बैरी मैकार्थी (ACL चोट), जॉर्डन नील (कंधे और पैर में चोट) चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में मैथ्यू हॉलार्ड, जय मूंद्रा और रूबेन विल्सन को पहली बार आयरलैंड की टी20 टीम में शामिल किया गया है.

भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम

लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडेयर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने नहीं छोड़ी थी कप्तानी! LSG ने किया था बाहर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Previous article बक्सर में आंधी-बारिश का कहर: रघुनाथपुर-टुड़ीगंज के बीच ट्रैक पर गिरा पेड़, घंटों बाधित रहा रेल परिचालन
Next article मुजफ्फरपुर: सरकारी स्कूलों में कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं, जुलाई से 16 मॉडल स्कूलों में शुरू होगी हाईटेक पढ़ाई
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel