[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 ‘हम सही राह पर…’ सीएसके की भयावह हार के बाद बोले कोच हसी, आगे की रणनीति का किया खुलासा

‘हम सही राह पर…’ सीएसके की भयावह हार के बाद बोले कोच हसी, आगे की रणनीति का किया खुलासा

0
‘हम सही राह पर…’ सीएसके की भयावह हार के बाद बोले कोच हसी, आगे की रणनीति का किया खुलासा
Mike Hussey on CSK Performance in IPL 2025 till now. Image: Screengrab.

IPL 2025 Mike Hussey on CSK Performance: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है, जिससे टीम के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करते हुए स्पष्ट किया कि अभी हार मानने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास सही खिलाड़ी हैं जो वापसी करने में सक्षम हैं. शुक्रवार को चेन्नई को अपने घरेलू मैदान एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर केवल 103 रन बनाए, जो उनके आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर है. जवाब में कोलकाता की टीम ने यह लक्ष्य केवल दो विकेट खोकर हासिल कर लिया, जिससे चेन्नई को आठ विकेट से करारी शिकस्त मिली.

मैच के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए माइकल हसी ने कहा, ‘‘मेरा अब भी मानना है कि हमारे पास सही खिलाड़ी हैं. हमें बस उन्हें कुछ आत्मविश्वास और निरंतरता हासिल करने में मदद करनी है. इसके बाद हम सही राह पर आगे बढ़ सकते हैं फिर चाहे वह बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी या फिर क्षेत्ररक्षण.’’ उन्होंने टीम की खेल शैली को लेकर हो रही आलोचनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘‘हमारे खेल की शैली के बारे में बहुत चर्चा हो रही है. लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, हम उनसे बिल्कुल अलग तरीके से खेलने के लिए नहीं कहना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि वे अपना नैसर्गिक खेल खेलते रहें.’’

बल्लेबाजों को पूरा समर्थन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज हसी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे खिलाड़ियों को उनकी स्वाभाविक शैली से अलग हटकर खेलने के लिए प्रेरित नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा, ‘‘वे अपने तरीके से खेलने और वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आईपीएल में आए हैं. मैं निश्चित रूप से उन लोगों में से नहीं हूं जो उन्हें अलग तरीके से खेलने की कोशिश करते हैं. वे इसी तरह से खेल कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहे हैं.’’

युवा खिलाड़ियों को मौके क्यों नहीं दे रही सीएसके

हाल के मैचों में चेन्नई की अंतिम एकादश को लेकर भी आलोचनाएं हो रही थीं कि टीम ने अपने कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को बनाए रखा है और युवा खिलाड़ियों को मौका देने से हिचक रही है. इस पर हसी ने कहा, ‘‘मैं इससे सहमत नहीं हूं. हमारे पास अतीत में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जो अपने करियर के अंतिम पड़ाव में चेन्नई की तरफ से खेले जैसे कि शेन वॉटसन और अजिंक्य रहाणे. उन्होंने चेन्नई के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है. मुझे अब भी लगता है कि हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, वे वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हैंं.’’

अभी हम बाहर नहीं हुए- हसी

हसी ने यह भी कहा कि टीम अभी टूर्नामेंट से बाहर होने जैसी स्थिति में नहीं है, और उन्होंने युवाओं को आजमाने के सुझावों को भी ठुकरा दिया. उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि हमारे पास कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी हैं जो मौके का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि जब टीमें हार मान लेती हैं और सोचती हैं, अब हम टूर्नामेंट नहीं जीत सकते और अब हम युवा खिलाड़ियों को आजमाएंगे. हम अभी इस स्थिति में नहीं हैं. हम निश्चित तौर पर अभी हार स्वीकार नहीं कर रहे हैं.’’

SRH vs PBKS: हैदराबाद की पिच का हाल, बल्लेबाजी चुस्त या गेंदबाजों का कहर? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस के लिए आई बुरी खबर, दिन में 800 पुशअप्स लगाने वाला खिलाड़ी हुआ बाहर

‘अबे मेरा क्या ले रहा है? वो ले…’ रोहित शर्मा का वही अंदाज, आंधी के बीच तूफान बने बोल्ट, देखें Video

Previous article Fancy Blouse For Wedding 2025: ट्रेंडिंग फैंसी ब्लाउज डिजाइन, शादी के हर फंक्शन के लिए परफेक्ट स्टाइल
Next article महाकुंभ में उड़ने वाली हेलीकॉप्टर की हुई 3 करोड़ कमाई, फिर स्टेट GST को चूना लगा फुर्र हो गई ये हेलीकॉप्टर कंपनी; अधिकारियों ने की वसूली
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel