[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 SRH vs LSG: 13 करोड़ वाला खिलाड़ी डेब्यू में फेल, हैदराबाद की टीम में हुए 2 बदलाव

SRH vs LSG: 13 करोड़ वाला खिलाड़ी डेब्यू में फेल, हैदराबाद की टीम में हुए 2 बदलाव

0
SRH vs LSG: 13 करोड़ वाला खिलाड़ी डेब्यू में फेल, हैदराबाद की टीम में हुए 2 बदलाव
लियम लिविंगस्टन, Pic- Social Media/X

Liam Livingstone Debut: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना तीसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेल रही है. यह हैदराबाद के होम ग्राउंड पर इस सीजन का पहला मैच है. टीम के कप्तान ईशान किशन ने इस अहम मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं. टीम में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और धाकड़ बल्लेबाज लियम लिविंगस्टन की एंट्री हुई है. हैदराबाद ने इस साल की नीलामी में लिविंगस्टन को 13 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत देकर खरीदा था. लेकिन वह अपने डेब्यू मैच में कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए.

लिविंगस्टन का हैदराबाद के लिए डेब्यू

लियम लिविंगस्टन आज सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना पहला मैच खेल रहे हैं. पिछले आईपीएल सीजन में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे और बेंगलुरु की टीम चैंपियन भी बनी थी. लिविंगस्टन को एक बेहतरीन मैच फिनिशर माना जाता है. वह तेजी से रन बनाने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी करते हैं. इससे मैदान पर कप्तान को एक और गेंदबाज का विकल्प मिल जाता है.

हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच नहीं चला बल्ला

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति काफी खराब हो गई है. टीम ने 26 रन पर अपने चार विकेट गवां दिए हैं. लखनऊ के खिलाफ अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और कप्तान ईशान किशन पहले ही फेल हो गए थे. लेकिन SRH के लिए डेब्यू कर रहे लियम लिविंगस्टन भी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने इस मुकाबले मेंं 14 रन बनाए. इसके लिए उन्होंने 20 गेंद खेली जिसमें लिविंगस्टन के बल्ले से सिर्फ एक छक्का निकला.

टी20 मैचों में लाजवाब है रिकॉर्ड

इस खिलाड़ी के पास पूरी दुनिया में टी20 लीग खेलने का 340 मैचों का भारी अनुभव है. इन मुकाबलों में उन्होंने 28 की औसत और 144.70 के स्ट्राइक रेट से 7672 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 2 शतक और 48 अर्धशतक भी निकले हैं. अगर गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 188 बार गेंदबाजी करते हुए 148 विकेट लिए हैं. वह 2 बार एक पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं.

IPL में लिविंगस्टन का अब तक का सफर

लिविंगस्टन के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 49 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1051 रन निकले हैं. हालांकि उनका पिछला सीजन बहुत अच्छा नहीं रहा था. पिछले साल उन्होंने 8 पारियों में महज 16 की औसत से कुल 112 रन ही बनाए थे. अब 13 करोड़ रुपए मिलने के बाद हैदराबाद की टीम को उनसे इस सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11- ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट.

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11- मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.

ये भी पढ़ें-

SRH vs LSG: लखनऊ ने जीता टॉस, हैदराबाद की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11

RCB vs CSK: चिन्नास्वामी में बल्लेबाजों का तूफान या ओस करेगी कमाल? जानें मौसम का हाल

भुवनेश्वर कुमार स्पेशल दोहरे शतक के करीब, एक विकेट और IPL में रच देंगे इतिहास

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel