[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 दिल्ली में गरजा शुभमन गिल का बल्ला, 20 पारियों के बाद टी20 में लगाई फिफ्टी

दिल्ली में गरजा शुभमन गिल का बल्ला, 20 पारियों के बाद टी20 में लगाई फिफ्टी

0
दिल्ली में गरजा शुभमन गिल का बल्ला, 20 पारियों के बाद टी20 में लगाई फिफ्टी
शुभमन गिल की फिफ्टी, Pic- PTI

Shubman Gill Fifty: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने चोट के बाद शानदार वापसी की है. गिल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए 45 गेंदों पर 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके साथ वाशिंगटन सुंदर और जोस बटलर ने भी उम्दा अर्धशतक जमाए. इन तीन खिलाड़ियों की बदौलत गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया.

चोट के बाद कप्तान की मजबूत वापसी

मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुभमन चार अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए थे. इस मैच में वापसी करते हुए उन्होंने अपनी फिटनेस और फार्म दोनों का सबूत दिया. गिल ने 155 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने 45 गेंद का सामना करते हुए 70 रन जोड़े. इस कप्तानी पारी के दौरान उनके बल्ले से चार चौके और पांच छक्के निकले. अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए उन्होंने केवल 33 गेंद का सहारा लिया.

सुंदर और गिल की अहम पार्टनरशिप

मैच में एक समय ऐसा आया जब गुजरात को एक अच्छी साझेदारी की बहुत जरूरत थी. ऐसे नाजुक मोड़ पर गिल और सुंदर ने मोर्चा संभाला. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर दिल्ली के गेंदबाजों का डटकर सामना किया. इन दोनों के बीच 60 गेंद पर कुल 104 रनों की बड़ी पार्टनरशिप हुई. इस शतकीय जुड़ाव ने टीम के विशाल स्कोर की नींव रखी. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच अक्सर स्पिनरों की मददगार होती है, लेकिन इन बल्लेबाजों ने इसे गलत साबित कर दिया.

वाशिंगटन और बटलर का आक्रामक रवैया

गिल के अलावा सुंदर ने भी काफी तेज गति से रन बटोरे. उन्होंने 171 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 32 गेंद में 55 रनों का योगदान दिया. अपनी इस तेज पारी में सुंदर ने छह चौके और दो छक्के जड़े. दूसरी तरफ इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर ने भी विरोधी टीम को नहीं बख्शा. बटलर ने आक्रामक रूप अपनाते हुए मात्र 27 गेंद पर 52 रन ठोक दिए. इन अर्धशतकों ने विपक्षी गेंदबाजी क्रम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया.

बीस पारियों के बाद बल्ले से निकला पचासा

शुभमन के लिए यह पचासा कई मायनों में बहुत खास है. पिछली बीस टी20 पारियों में यह उनका पहला अर्धशतक है. इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2025 में इसी मैदान पर नाबाद 93 रन बनाए थे. आईपीएल 2026 के पहले मैच में पंजाब के खिलाफ वह 27 गेंद पर सिर्फ 39 रन ही बना सके थे.

करियर के लिए यह सीजन बहुत महत्वपूर्ण

यह भारतीय बल्लेबाज पिछले काफी समय से राष्ट्रीय टी20 टीम से बाहर चल रहा है. इसलिए मौजूदा टूर्नामेंट और यह पारी उनके करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. तेज अर्धशतक ने यह दिखा दिया है कि वह अपनी पुरानी आक्रामक लय में वापस लौट चुके हैं और आने वाले मैचों में भी इसी तरह का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें-

Previous article पांच साल का प्यार बना अटूट बंधन, शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी
Next article UPSC NDA 2 का फाइनल रिजल्ट जारी, 742 कैंडिडेट्स पास
Avatar Of Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel