[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 RR vs SRH : हार के बाद बोले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग- हमने कई कैच छोड़े

RR vs SRH : हार के बाद बोले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग- हमने कई कैच छोड़े

0
RR vs SRH : हार के बाद बोले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग- हमने कई कैच छोड़े
राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया (Photo: PTI)

RR vs SRH : राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने शनिवार (25 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली पांच विकेट की हार के बाद कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों ने कई मैच छोड़ दिए. इसमें सुधार करना होगा. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (74 रन) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (57 रन) की अर्धशतकीय पारियां 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के शतक पर भारी पड़ी जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की.

पराग ने मैच के बाद कहा कि हमसे कुछ कैच छूट गए, जो नहीं होना चाहिए था. उन्होंने माना कि अभिषेक शर्मा जैसे इन-फॉर्म बल्लेबाज के मौके नहीं छोड़ सकते. उन्होंने कहा कि फील्डिंग में टीम बेहतर कर सकती थी और सुधार की जरूरत है. अब टीम अगले मैच में तरोताजा होकर मजबूत वापसी करने की कोशिश करेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने क्या कहा?

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने राजस्थान रॉयल्स को उनके ही मैदान पर हराने के बाद कहा कि वापसी के बाद पहले मैच में मिली जीत से वह काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनका पहला मैच कैसा जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है. अगर एक-दो ओवर खराब भी हों तो वापसी करके असर डाला जा सकता है. कुल मिलाकर यह एक शानदार जीत रही.

यह भी पढ़ें : RR vs SRH: हैदराबाद की दमदार जीत, राजस्थान को 5 विकेट से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने पनी पांचवीं जीत दर्ज की

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की 36 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेली, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. ध्रुव जुरेल के साथ उनकी 112 रनों की साझेदारी से टीम ने 6 विकेट पर 228 रन बनाए. लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब फील्डिंग का फायदा उठाते हुए 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 229 रन बनाकर मैच जीत लिया और अपनी पांचवीं जीत दर्ज की.

Previous article कोलकाता में SIR की कैंची, श्यामपुकुर और चौरंगी में वोटर लिस्ट से गायब हजारों प्रवासी मजदूर, जानें अपनी सीट का हाल
Next article ममता बनर्जी का मोदी-शाह पर पलटवार- 50 हेलीकॉप्टर और 19 मुख्यमंत्री मिलकर भी TMC को नहीं हरा पायेंगे
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel