[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 आपने हमें प्रेरित किया, हार्दिक ने खास अंदाज में 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित को सम्मानित किया

आपने हमें प्रेरित किया, हार्दिक ने खास अंदाज में 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित को सम्मानित किया

0
आपने हमें प्रेरित किया, हार्दिक ने खास अंदाज में 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित को सम्मानित किया
हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा को सम्मनित किया, Pic- Social Media/X (MI)

Hardik Pandya on Rohit Sharma: रोहित शर्मा को आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस (MI) के साथ 15 साल पूरे हो चुके हैं. साल 2011 के मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था. इससे पहले शुरुआती तीन सीजन वह डेक्कन चार्जर्स का अहम हिस्सा थे. 10 अप्रैल 2011 को रोहित ने मुंबई के लिए दिल्ली के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था. उनकी कप्तानी में मुंबई ने कुल 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है. टीम के साथ 15 साल पूरे होने पर मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या ने फ्रेंचाइजी की तरफ से पूर्व कप्तान को एक विशेष गिफ्ट देकर सम्मानित किया.

2011 की नीलामी में लगी भारी बोली

अपने आईपीएल करियर के पहले तीन साल डेक्कन चार्जर्स से खेलने के बाद रोहित पर मुंबई ने 2011 में सबसे अधिक पैसे खर्च किए थे. वह 20 लाख डॉलर की भारी कीमत के साथ उस सीजन के चौथे सबसे महंगे क्रिकेटर बने थे. इसके बाद से वह लगातार इस टीम की जर्सी में नजर आ रहे हैं. 15 सालों का यह समय उनके और फ्रेंचाइजी दोनों के लिए बेहद सफल रहा है.

कप्तानी में पांच बार बनी चैंपियन

साल 2013 के आईपीएल सीजन के बीच में मुंबई मैनेजमेंट ने रोहित को टीम का कप्तान बनाया था. कप्तान बनते ही उसी साल उन्होंने टीम को पहली बार चैंपियन बना दिया. इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 के सीजन में भी उनकी अगुवाई में मुंबई ने आईपीएल की ट्रॉफी उठाई. वह साल 2023 तक टीम के कप्तान बने रहे. रोहित ने 158 मैचों में मुंबई की कमान संभाली, जिसमें से 87 मुकाबलों में टीम को शानदार जीत हासिल हुई.

हार्दिक पंड्या ने दिया खास तोहफा

इस मौके पर मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में हार्दिक पंड्या पूर्व कप्तान को 15 साल पूरे होने की बधाई देते नजर आ रहे हैं. हार्दिक ने टीम की तरफ से रोहित को एक खास उपहार भेंट किया. उन्होंने इतने सालों तक टीम को सफलता के साथ चलाने के लिए रोहित का दिल से धन्यवाद किया.

युवा क्रिकेटर्स के लिए रहे प्रेरणा

हार्दिक ने वीडियो संदेश में आगे कहा कि जसप्रीत बुमराह और खुद उन्होंने रोहित की कप्तानी में ही अपना पहला मैच खेला था. हार्दिक ने बताया कि रोहित ने मुंबई और भारत के लिए खेलने वाले कई युवाओं को काफी प्रेरित किया है. एक इंसान के रूप में वह बहुत ही मिलनसार और खुले विचारों वाले व्यक्ति हैं. हार्दिक के अनुसार रोहित ने हमेशा टीम को आगे रखकर निर्णय लिए और बेहतरीन तरीके से टीम का नेतृत्व किया.

ये भी पढ़ें-

CSK vs DC: चेन्नई में आज बरसेंगे रन या ओस बनेगी विलेन? यहां पढ़ें मौसम का अपडेट

PBKS vs SRH: क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का मजा? जानें मौसम और पिच का हाल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel