[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 RCB vs KKR: विराट कोहली के शतक से जीता बेंगलुरु, कोलकाता को हराकर टॉप पर पहुंची RCB

RCB vs KKR: विराट कोहली के शतक से जीता बेंगलुरु, कोलकाता को हराकर टॉप पर पहुंची RCB

0
RCB vs KKR: विराट कोहली के शतक से जीता बेंगलुरु, कोलकाता को हराकर टॉप पर पहुंची RCB
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल (फोटो-सोशल मीडिया)

RCB vs KKR: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट से मुकाबले को जीत लिया. इस जीत के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है. वहीं इस हार के साथ अब कोलकाता का प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का सफर लगभग समाप्त हो गया है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही. फिल एलन 18 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद अजिंक्य रहाणे भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. यहां से अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी की. ग्रीन 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

अंगकृष रघुवंशी का अर्धशतक

इस दौरान रघुवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा किया. अंगकृष रघुवंशी ने 46 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों के सहारे 71 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में रिंकू सिंह ने 29 गेंद में 49 रनों की पारी खेलकर टीम को 192 रनों तक पहुंचाया. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 1, जोश हेजलवुड ने 1 और रासिख सलाम डार ने 1 विकेट चटकाए.

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशकीय साझेदारी

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत ठीक-ठाक रही. जेकब बेथेल 15 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की. देवदत्त पडिक्कल 39 रन बनाकर आउट हो गए. विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा.

विराट कोहली की शतकीय पारी

विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली. इस दौरान कोहली ने 11 चौके और 3 छक्के लगाए. आईपीएल में यह विराट कोहली का 9वां शतक है. इस शानदार पारी के चलते विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इसके साथ ही वो आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए है.

यह भी पढ़ें: किस्मत हो तो सलिल अरोड़ा जैसी, विकेट पर बॉल लगने के बाद भी नहीं हुए आउट; देखें VIDEO

Previous article Rourkela News: दिनभर धूप ने किया परेशान, शााम में आंधी-पानी से कई इलाकों में जलजमाव, गिरे पेड़
Next article Bokaro News : आशीर्वाद देने की अनोखी शैली के लिए याद किये जायेंगे माधवलाल सिंह
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel