RCB vs GT Qualifier- 1: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए. फाइनल में पहुंचने के लिए गुजरात टाइटंस को 255 रन बनाने होंगे. गुजरात को प्लेऑफ का सबसे बड़ा टारगेट मिला है.
धर्मशाला में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वेंकटेश अय्यर जल्दी ही आउट हो गए. वेंकटेश अय्यर ने 19 रन की पारी खेली. उसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच 72 रन की साझेदारी हुई. इस दौरान विराट कोहली 43 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
रजत पाटीदार की तूफानी पारी
यहां से रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने मिलकर पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए. दोनों ने 95 रन की साझेदारी की. 189 के स्कोर पर क्रुणाल पांड्या 43 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान पाटीदार ने अपना अर्धशतक पूरा किया. वो एक छोर पर खड़े रहे और 33 गेंदों में 93 रन की पारी खेलकर टीम को 254 तक पहुंचाया. इस दौरान 9 छक्के और 5 चौके लगाए. गुजरात के लिए रबाडा ने 2 और होल्डर ने 2 विकेट चटकाए.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रासिख सलाम डार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी.
इम्पैक्ट सब: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह और जॉर्डन कॉक्स
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और साई किशोर.
टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने क्या कहा?
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. विकेट अच्छी दिख रही है, लेकिन इस मैदान पर हमने ओस का असर दूसरी पारी में पड़ते देखा है तो स्कोर का पीछा करना उचित लग रहा है. इस मैच में सारे आंकड़ों को किनारे रखने की जरूरत है. हम काफ़ी अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और उम्मीद है कि उसे जारी रख पाएंगे.अंडर-14 और अंडर-16 के दिनों में मैं यहां काफ़ी खेला हूं और यहां अधिक समय बिताए होने का शायद हमें लाभ मिलेगा। टीम में एक बदलाव है. अरशद खान की कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में इन स्टार खिलाड़ियों ने किया सबसे ज्यादा निराश, ऐसी है इस सीजन की अंडरपरफॉर्म्ड XI
