[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 RCB vs GT Final: कोहली-गिल पर होंगी निगाहें, खिताबी जंग में ये 5 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

RCB vs GT Final: कोहली-गिल पर होंगी निगाहें, खिताबी जंग में ये 5 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

0
RCB vs GT Final: कोहली-गिल पर होंगी निगाहें, खिताबी जंग में ये 5 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
शुभमन गिल और रजत पाटीदार (फोटो-सोशल मीडिया)

RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार, 31 मई को खेला जाएगा. दोनों टीमें अपना दूसरा खिताब जीतने उतरेगी. आरसीबी की टीम पिछले साल खिताब अपने नाम किया था. वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने 2022 में खिताब जीता था.

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस का यह केवल पांचवां सीजन है, लेकिन अपनी निरंतरता के दम पर टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार फाइनल में एंट्री मारी है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह पांचवां फाइनल है. आइए जानते हैं दोनों टीमों के खिताब जिताने में किन खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. ये 5 खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन से फाइनल मैच का रुख तय कर सकते हैं.

खिताबी मुकाबले में इन खिलाड़ियों पर रहेगी दरोमदार

1. विराट कोहली: फाइनल में आरसीबी के लिए कोहली सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे. वह बड़े मुकाबले के सबसे अच्छे खिलाड़ी है. कोहली ने पहले क्वालीफायर में 25 गेंदों में 43 रन की पारी खेली थी. इस सीजन में कोहली ने 15 मुकाबलों में 164 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 600 रन बना चुके हैं.

2. रजत पाटीदार: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. रजत पाटीदार इस समय शानदार फॉर्म है. पाटीदार ने पहले क्वालीफायर में 33 गेंदों में 93 रन की पारी खेली. रजत पाटीदार अपनी बल्लेबाजी से किसी भी समय मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं.

3. क्रुणाल पांड्या: आईपीएल के इतिहास में क्रुणाल पांड्या इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दो बार फाइनल में ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. फाइनल में क्रुणाल ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. पहले क्वालीफायर में क्रुणाल पांड्या ने 43 रन की पारी के साथ 2 विकेट भी चटकाए. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांड्या सबसे अहम खिलाड़ी साबित होंगे.

4. शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के लिए आईपीएल 2026 का सीजन कमाल का रहा है. गिल ने 15 मैच में 163 की स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए हैं. दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गिल ने शतकीय पारी खेलते हुए गुजरात को फाइनल में पहुंचा दिया. गिल को अहमदाबाद की पिच काफी रास आती है. वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 पारियों में 1374 रन बना चुके हैं.

5. साई सुदर्शन: गुजरात के लिए साई सुदर्शन रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं. आरसीबी के खिलाफ फाइनल में साई सुदर्शन से एक बार फिर बड़े स्कोर की उम्मीद होगी. साई सुदर्शन ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मुकाबले में 159 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 710 रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें: आरसीबी और गुजरात के बीच खिताबी भिड़ंत कल, मैच की टाइमिंग से लेकर क्लोजिंग सेरेमनी तक, यहां देखें पूरी डिटेल

Previous article इटली के फिल्म निर्माताओं ने देखा बिहार के छात्रों का हुनर, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Next article वार्ड 17 में खेल मैदान निर्माण की कवायद तेज, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel