[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर टॉप-4 में बनाई जगह

श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर टॉप-4 में बनाई जगह

0
श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर टॉप-4 में बनाई जगह
श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह की शतकीय साझेदारी (फोटो-सोशल मीडिया)

LSG vs PBKS: आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के साथ पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस की बनी हुई है. इसके साथ ही पंजाब किंग्स टॉप-4 में पहुंच गई है. पंजाब किंग्स को 6 मैचों के बाद ये जीत मिली है.

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही. अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उसके बाद निकोलस पूरन भी 2 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद जोश इंग्लिस और आयुष बदोनी के बीच 49 रनों की साझेदारी हुई. बदोनी 43 रन बनाकर आउट हो गए.

जोश इंग्लिश का अर्धशतक

उसके बाद जोश इंग्लिस ने अपना अर्धशतक पूरा किया. इंग्लिस ने 44 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 चौके लगाए. वहीं पंत ने 26 और अब्दुल समद ने नाबाद 37 रन बनाकर टीम को 196 तक पहुंचाया. पंजाब किंग्स के लिए मार्को यानसेन ने 2, युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट चटकाए.

पंजाब की खराब शुरुआत

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. प्रियांश आर्य बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. उसके बाद बाद कूपर कोनोली भी 18 रन बनाकर चलते बने. 22 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला.

प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. दोनों के बीच 76 गेंदों में 140 रन की साझेदारी हुई. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया. प्रभसिमरन सिंह 69 रन की पारी खेलकर आउट हो गए.

अय्यर का शतक से जीता पंजाब

श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों का सामना करते हुए आईपीएल का पहला शतक लगाया. अय्यर ने 51 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्के के साथ नाबाद 101 रनों की पारी खेली. इस पारी के बदौलत पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से मुकाबले को जीत लिया. लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी ने 2 और अर्जुन तेंदुलकर ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: RCB को लगा करारा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए जैकब बेथेल

Previous article पाकुड़ को मॉडल विधानसभा बनाने के लिये हमेशा लड़ते रहेंगे : आलमगीर
Next article चैंबर ऑफ कॉमर्स को 500 सदस्यीय बनाने का संकल्प
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel