[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 LSG vs DC: इकाना में पंत के सामने अक्षर की चुनौती, जानें पिच और मौसम का हाल

LSG vs DC: इकाना में पंत के सामने अक्षर की चुनौती, जानें पिच और मौसम का हाल

0
LSG vs DC: इकाना में पंत के सामने अक्षर की चुनौती, जानें पिच और मौसम का हाल
लखनऊ का इकाना स्टेडियम, Pic- Social Media/X

LSG vs DC: आईपीएल 2026 का पांचवां मैच आज(1 अप्रैल 2026) को खेला जाएगा. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने सामने होंगी. यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा. अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली और ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.

LSG vs DC: कैसी रहेगी इकाना की पिच

लखनऊ की पिच पहले स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद करती थी और यहां रन बनाना मुश्किल होता था. लेकिन पिछले कुछ समय से इस पिच में बड़ा बदलाव देखा गया है. अब यह बैटिंग के लिए काफी अच्छी हो गई है. पहले यहां पहली पारी का औसत स्कोर 151 रन रहता था. लेकिन अब हालात बदल गए हैं और यहां 200 रन का बड़ा स्कोर भी आसानी से बन सकता है. फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.

LSG vs DC: मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को लखनऊ के आसमान में बादल छाए रहेंगे. लेकिन अच्छी बात यह है कि बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है. दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा और दर्शको को बिना किसी रुकावट के पूरे बीस ओवर का खेल देखने को मिलेगा.

LSG vs DC: कागज पर मजबूत है दिल्ली की टीम

दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग काफी दमदार लग रही है. केएल राहुल और पृथ्वी शॉ ओपनिंग का जिम्मा संभालेंगे. मिडिल ऑर्डर में अभिषेक पोरेल, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल और डेविड मिलर जैसे खतरनाक बल्लेबाज शामिल हैं. समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा और विपराज निगम मैच फिनिश करने का काम करेंगे. मिचेल स्टार्क और बेन डकेट के ना होने से टीम को थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है. बॉलिंग में कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन और लुंगी एनगिडी विकेट निकालने का काम करेंगे.

LSG vs DC: लखनऊ की टीम भी है तैयार

लखनऊ की टीम भी अपने घर में पूरा जोर लगाएगी. टॉप ऑर्डर में मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम रन बनाने के लिए उतरेंगे. मिडिल ऑर्डर में कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद और अब्दुल समद मोर्चा संभालेंगे. मोहम्मद शमी और आवेश खान के साथ मयंक यादव या एनरिक नॉर्खिया फास्ट बॉलिंग करेंगे. इस टीम में प्रिंस यादव और अर्जुन तेंदुलकर भी मौजूद हैं.

LSG vs DC: दोनों में से किसका पलड़ा भारी

पिछले सीजन में दोनों टीमों ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन बाद में लय बिगड़ गई थी. इस बार दोनों टीम अपनी पुरानी गलतियां नहीं दोहराना चाहेंगी. दिल्ली की टीम में बैटिंग से लेकर बॉलिंग तक कोई खास कमजोरी नहीं दिख रही है. लेकिन लखनऊ को उसके घरेलू मैदान पर हराना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं होता है. ऐसे में दोनों के बीच एक बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

अंपायर ने राहुल तेवतिया को बैट बदलने पर किया मजबूर, जानें क्या है सच्चाई?

BCCI ने श्रेयस अय्यर पर क्यों लगाया 12 लाख रुपये का जुर्माना, PBKS vs GT मैच में क्या हुआ था?

कौन हैं कूपर कोनोली, जिसने अकेले पंजाब को दिला दी जीत, डेब्यू मैच में बना डाला रिकॉर्ड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel